Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पश्चिम चंपारण से भटकर सहरसा पहुंची महिला बरामद

सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भटक रही एक शादीशुदा महिला

By JagranEdited By: Updated: Tue, 25 May 2021 06:57 PM (IST)
Hero Image
पश्चिम चंपारण से भटकर सहरसा पहुंची महिला बरामद

सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भटक रही एक शादीशुदा महिला को रेल सुरक्षा बल ने बरामद किया है। सोमवार की शाम प्लेटफार्म पर गश्ती के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर कुमार पंकज प्रसाद ने भटकती महिला को देखा तो मौजूद महिला कांस्टेबुल जूही सरकार द्वारा जब महिला से पूछताछ की तो उसने बतायी कि वह यहां भटककर पहुंच गयी है। उसने अपना नाम डॉली पति मंटू कुमार सिंह, घर नरकटियागंज फौजी कैंप के पास बताया। महिला ने बताया कि वह ट्रेन से भटककर गोरखपुर चली गयी जहां से वह पटना और फिर पटना से राज्यरानी एक्सप्रेस से सहरसा पहुंच गयी। लेकिन उसने मोबाइल नंबर बताया और न ही अपने पति सहित घर के अन्य सदस्यों का मोबाइल नंबर बताया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि नरकटियागंज आरपीएफ पोस्ट से इसकी तस्वीर भेजकर पता लगाया तो तब उसका सही पता चला। जिसके मुताबिक महिला एसएसबी कैंप पश्चिम चंपारण पता सही निकला। इसके बाद महिला हेल्प लाइन से संपर्क किया तो उसने इसे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरपीएफ ने उस महिला को जीआरपी को सौंप दिया। रेल थानाध्यक्ष रविद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला को रेल महिला सिपाही सुनीता कुमारी के संरक्षण मं रखा गया है। वहीं महिला के स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। स्वजनों के आने पर कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे सौंप दिया जाएगा।