Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: समस्तीपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, BJP नेता के पेट व कमर में लगी गोली; गंभीर हालत में पटना रेफर

Harsh Firing In Bihar बिहार के समस्तीपुर में एक निजी विवाह भवन में गुरुवार देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान भाजपा नेता मनीष वर्णवाल को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए पहले बेगूसराय में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

By Angad Kumar SinghEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sun, 10 Dec 2023 02:14 AM (IST)
Hero Image
Harsh Firing In Bihar शादी समारोह में हर्ष फायरिंग (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Harsh Firing In Bihar बिहार के समस्तीपुर में शहर के काली चौक स्थित एक निजी विवाह भवन में गुरुवार देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष वर्णवाल को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इलाज के लिए पहले बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। हालांकि गोली किसने चलाई, इसका पता अब तक नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, शहर के काली चौक स्थित निजी विवाह भवन में शहर के 32 नंबर रेलवे गुमटी निवासी रौशन कुमार की शादी थी। समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हुई।

इसमें दलसिंहसराय मेन बाजार के काली स्थान निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष वर्णवाल के पेट में गोली लग गई। मनीष विभिन्न आयोजना में सजावट और डीजे का काम करते हैं।

कमर के ऊपर और पेट में लगी गोली

इस शादी समारोह में भी डीजे के साथ डेकोरेशन का जिम्मा उन्हें मिला था। इसी को लेकर वह मौजूद थे। मनीष को दो गोली लगने की चर्चा है। बताया जाता है कि एक गोली कमर के ऊपर तो दूसरी सीने के नीचे पेट में लगी है। वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, इसलिए घटना का कोई वीडियो फुटेज सामने नहीं आ सका है।

पुलिस ने क्या कहा ?

सूचना मिलने पर अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने विवाह भवन पहुंचकर मामले की जांच की। बताया कि घटना की अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो फुटेज की तलाश की जा रही है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़े: Bihar Crime: 'टेंडर डालना छोड़ दो, वरना...', अपराधियों ने JDU नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 72 घंटे का दिया समय

Bihar Crime: शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने फोन कर बुलाया घर; सुबह दरवाजा खुला तो फंदे से लटकता मिला दोनों का शव, आधा दर्जन गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें