Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Rain News: चिलचिलाती गर्मी से बिहार को जल्द मिलेगी राहत, दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

उत्तर बिहार में अगले दो दिनों के बाद गर्जन वाले बादल के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि उत्तरी बिहार में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेंगे। वहीं 21 और 22 मई को बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

By Purnendu Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 17 May 2024 05:50 PM (IST)
Hero Image
मक्का फसल की कटनी में तेजी लाना जरूरी। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सूत्र, पूसा (संवाद सूत्र)। उत्तर बिहार में अगले दो दिनों के बाद अनेक स्थानों पर गर्जन वाले बादल के साथ वर्षा होने की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार डॉ. ए. सत्तार का कहना है कि उत्तरी बिहार में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेंगे। मौसम में बदलाव आने की संभावना दिख रही है।

डॉ. सत्तार ने बताया कि 21 और 22 मई को अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। साक्षेप आद्रर्ता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

इस अवधि में औसतन 12 से 18 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के द्वारा रिकार्ड आज का अधिकतम तापमान 37.5 एवं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम लगभग सामान्य है।

फसल की कटनी व दौनी में तेजी लाना जरूरी

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को सलाह दी है कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसको लेकर मक्का फसल की कटनी, दौनी तथा दानों को सुखाने के कार्य को प्राथमिकता देकर संपन्न कर लें।

एक-दो दिनों के बाद वर्षा होने की संभावना को देखते हुए किसान कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें। अभी जो किसान सिंचाई करना चाहते है ऐसे किसान फिलहाल सिंचाई स्थगित रखें।

25 मई से लगा सकते हैं धान की नर्सरी

लंबी अवधि वाले धान की किस्में जैसे-राजश्री, राजेन्द्र मंसूरी, राजेन्द्र स्वेता, किशोरी, स्वर्णा, स्वर्णा सब-1 वीपीटी-5204 एवं सत्यम की नर्सरी 25 मई से लगा सकते हैं।

नर्सरी के लिए खेत की तैयारी करें। स्वस्थ पौधा के लिए नर्सरी में सड़ी हुई गोबर की खाद का व्यवहार करें। नर्सरी में क्यारी की चौराई 1.25-1.5 मीटर तथा लंबाई सुविधानुसार रखें।

एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपाई हेतु 800 से 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की नर्सरी तैयार करें। बीज की व्यवस्था प्रमाणित स्त्रोत से करें। बीज गिराने के पूर्व बीजोपचार अवश्य कर लें।

कीड़े की दवा देने के 10 दिन बाद लगवाए टीका

किसान पशुओं को कीड़े की दवा देने के 10 दिनों बाद खुरपका मुंहपका रोग का टीका लगवाएं। गर्मी के महीनों में पशुओं को 50 ग्राम नमक एवं 50 ग्राम खनीज मिश्रण दें। भूसा खरीदकर पूरे वर्ष के लिए रख लें।

यह भी पढ़ें: Bihar Farmers: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! आज ही डाउलोड करें ये ऐप, हर सरकारी योजना का तुरंत मिलेगा लाभ

बिहार के इस स्कूल में 16 साल से नहीं हैं गणित-विज्ञान समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक, भगवान भरोसे छात्रों का भविष्य

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें