Move to Jagran APP

हैदराबाद में फंसे मोरवा प्रखंड के डेढ़ दर्जन लोग

मोरवा प्रखंड की ररियाही पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय शर्मा सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोग हैदराबाद में फंसे हुए हैं। संजय शर्मा लॉकडाउन से पूर्व हैदराबाद में ऑटो चलाकर गुजारा करने वाले अपने भाई अभय कुमार शर्मा से मिलने गए हुए थे। अचानक लॉकडाउन हो जाने के कारण वहीं फंस कर रह गए हैं।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 09 Apr 2020 12:21 AM (IST)
Hero Image
हैदराबाद में फंसे मोरवा प्रखंड के डेढ़ दर्जन लोग

समस्तीपुर । मोरवा प्रखंड की ररियाही पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय शर्मा सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोग हैदराबाद में फंसे हुए हैं। संजय शर्मा लॉकडाउन से पूर्व हैदराबाद में ऑटो चलाकर गुजारा करने वाले अपने भाई अभय कुमार शर्मा से मिलने गए हुए थे। अचानक लॉकडाउन हो जाने के कारण वहीं फंस कर रह गए हैं। लॉकडाउन के कारण भाई का धंधा भी बंद हो गया है। फलस्वरूप सभी लोग बुरी तरह मुसीबत में फंस गए हैं। इसी पंचायत के लगभग डेढ़ दर्जन लोग हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। वे सब भी वहां लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं। पटोरी प्रखंड के सिरदिलपुर के भी आधा दर्जन से अधिक लोग हैदराबाद में फंसे हुए हैं। पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने मोबाइल पर बताया कि समस्तीपुर जिले के कुल 33 लोग हैदराबाद के लक्ष्मण राव लॉज नंबर 17, 2, 8,43ए मदाना पेट में एक ही घर के अंदर फंसे हुए हैं। जब तक कुछ पैसा था, किसी प्रकार गुजारा चला। अब पैसे के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शुरू में पड़ोस के लोगों द्वारा कुछ राहत उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन, अब लॉकडाउन के कारण कोई नहीं आता। सभी पीड़ितों ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद आग्रह किया है कि वे इस मुसीबत में उनलोगों की मदद करें।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।