Move to Jagran APP

Ramashray Sahni : कभी लालू की कैबिनेट में पशुपालन मंत्री रहे, अब वार्ड पार्षद पद का चुनाव जीते रामाश्रय सहनी

रामाश्रय सहनी भारी मतों से समस्तीपुर में वार्ड पार्षद का चुनाव जीते हैं। एक समय था जब वह लालू प्रसाद यादव की कैबिनेट में शामिल थे। पहले तो उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया फिर मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuUpdated: Fri, 30 Dec 2022 04:22 PM (IST)
Hero Image
कभी लालू की कैबिनेट में पशुपालन मंत्री रहे, अब वार्ड पार्षद पद का चुनाव जीते रामाश्रय सहनी

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। बिहार की सियासत में अपनी जमीन खोज लेना बड़ी बात है। कुछ लोग आज भी इसके लिए तरस रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक समय मंत्री सुख भोगने के बाद अब पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हैं। समस्तीपुर में एक ऐसा ही मामला सबके सामने है।

यह कभी पशुपालन मंत्री रहे रामाश्रय सहनी ने इस बार अपनी किस्मत नवगठित नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए आजमाई है। इस चुनाव में वे भारी बहुमत से चुनाव जीते हैं। निगम के वार्ड संख्या 38 से उन्होंने चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। साल 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद यादव के मंत्रिमंडल में पहले राज्य मंत्री बने फिर कैबिनेट मंत्री तक बनाए गए थे। एक समय में सहनी अपने गांव में निर्विरोध मुखिया भी रहे। वे राजद के जिलाध्यक्ष भी कई टर्म तक रहे थे।

निगम के वार्ड संख्या 38 में ये रहा परिणाम

रामाश्रय सहनी ने अपनी किस्मत पार्षद पद पर आजमाई थी। इन्होंने करीब 385 मतों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल मिलाकर 1186 मत मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मो. ताहिर को 801 मत मिले। साल 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद के मंत्रिमंडल में पहले राज्य मंत्री बने फिर कैबिनेट मंत्री बने। अपनी जीत के बाद रामाश्रय सहनी ने कहा कि क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

अधिकतर वार्डों में जनता ने नए चेहरे पर जताया भरोसा

नगर निगम के चुनाव में मतदाताओं ने नए चेहरे पर भरोसा जताया। अधिकतर वार्डों में नए चेहरे को जीत की माला पहनाने का काम मतदाताओं ने किया है। हालांकि काम करने वाले प्रत्याशियों को मौका भी दिया है। समस्तीपुर नगर निगम चुनाव के सभी वार्डों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पहले जब नगर परिषद थी तो 29 वार्ड थे। वहीं नगर निगम बनने के बाद 47 वार्ड हो गए हैं। नए क्षेत्र भी जुड़े हैं। हर जगह मतदाताओं ने युवा प्रत्याशियों को तरजीह देते हुए विजयी बनाया है।

समस्तीपुर नगर निगम के वार्डवार परिणाम

वार्ड-1

घनश्याम भरोस पंडित (814) जीते

रविन्द्र कुमार राय (370) हारे

वार्ड-2

अंजू कुमारी(769) जीते

रीता देवी ( 697) हारे

वार्ड-3

आरती कुमारी(437) जीते

चंदा देवी ( 270) हारे

वार्ड-4

अनिल कुमार गुप्ता(741) जीते

शोभा देवी ( 596) हारे

वार्ड-5

पिंकी राय (526) जीते

विनोद राय ( 347) हारे

वार्ड-6

दिनेश कुमार(437) जीते

अमरजीत रजक ( 399) हारे

वार्ड 07

मीना देवी (1384) जीते

राजेश पासवान (1012) हारे

वार्ड 08

जानकी देवी (784) जीते

कुमारी रंजू ( 439) हारे

वार्ड 09

शिवचंद्र यादव (653) जीते

मिंटू राज (602) हारे

वार्ड 10

प्रियंका कुमारी ( 490) जीती

गीता देवी ( 371) हारे

वार्ड 11

पूनम देवी ( 1077) जीते

कृष्णा देवी ( 504) हारे

वार्ड 12

अर्चना कुमारी (986) जीते

सविता देवी ( 657) हारे

वार्ड 13

धीरज कुमार शर्मा ( 969) जीते

पिंटू कुमार ( 511) हारे

वार्ड 14

रंजीत कुमार साह ( 1169)

मो मसीउर रहमान ( 906)

वार्ड 15

रामनारायण महतो ( 1130) जीते

संजय कुमार ( 723) हारे

वार्ड 16

चंदन कुमार ( 287) जीते

आदित्य नारायण ( 244) हारे

वार्ड 17

रामबदन राय ( 723) जीते

सुनील कुमार ( 618) हारे

वार्ड 18

अजीउर रहमान ( 901) जीते

चंदन कुमार ( 224) हारे

वार्ड 19

शंभू राय ( 278) जीते

नंदन कुमार ( 253) हारे

वार्ड 20

गौतम कुमार ( 323) जीते

गुरूदयाल सिंह ( 162) हारे

वार्ड 21

शिप्रा कुमारी ( 1160) जीते

सोनम कुमारी ( 831) हारे

वार्ड 22

सुजय कुमार ( 757) जीते

अजीत कुमार ( 616) हारे

वार्ड 23

अर्चना देवी (868) जीते

ज्ञानती देवी (687) हारे

वार्ड 24

बबली देवी ( 674) जीते

नगीना साहिन (473) हार

वार्ड 25

अभिषेक कुमार ( 425) जीते

रामनरेश सिंह (317) हारे

वार्ड 26

रफिया जबीन ( 790) जीते

नंदनी कुमारी ( 649) हारे

वार्ड 27

जीनत प्रवीण ( 772) जीते

शकीला बानो ( 747) हारे

वार्ड 28

ज्योति कुमारी ( 752) जीते

सविता देवी ( 573) हारे

वार्ड 29

सिरिवती देवी ( 717) जीते

मनिता कुमारी ( 547) हारे

वार्ड 30

रंजना राज (1252) जीते

संगीता देवी ( 475) हारे

वार्ड 31

रंजीत कुमार दास ( 829) जीते

नागेंद्र पासवान ( 350) हारे

वार्ड 32

ममता कुंवर ( 581) जीते

सोनी कुमारी ( 493) हारे

वार्ड 33

रूबी कुमारी ( 1132) जीते

ज्योति कुमारी ( 255) हारे

वार्ड 34

नीलम देवी (614) जीते

अभिलाषा नारायण ( 469) हारे

वार्ड 35

कमलेश कुमार (1031) जीते

हरिहर प्रसाद ( 395) हारे

वार्ड 36

दीपिका कुमारी ( 533) जीते

रंजू कुमारी ( 362) हारे

वार्ड 37

शिवशंभू कुमार ( 614) जीते

बेबी कुमारी ( 493) हारे

वार्ड 38

रामाश्रय सहनी ( 1186) जीते

मो.ताहीर ( 801) हारे

वार्ड 39

रीतु कुमारी ( 961) जीते

रेणु कुमारी ( 316) हारे

वार्ड 40

सोनी कुमारी ( 337) जीते

बनारसी देवी ( 303) हारे

वार्ड 41

अनीता देवी ( 407) जीते

कैलाश देवी ( 311) हारे

वार्ड 42

फिरदौस खातून ( 552) जीते

नौसाबा प्रवीण ( 458) हारे

वार्ड 43

पार्वती देवी ( 350) जीते

उर्मिला देवी ( 273) हारे

वार्ड 44

अमित कुमार ( 528) जीते

राम कुमार पाठक ( 304) हारे

वार्ड 45

नूतन देवी ( 552) जीते

सुशीला देवी ( 500) हारे

वार्ड 46

बाबू नारायण चौधरी ( 408) जीते

ललन पाठक ( 405) हारे

वार्ड 47

मो चांद (556) जीते

पंकज कुमार राउत ( 492) हारे

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।