Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

समस्तीपुर में BJP नगर मंडल अध्यक्ष पर पार्टी नेता ने ही चलाई थी गोली, जान से मारने की थी कोशिश; शीर्ष नेतृत्व ने जाना हाल

समस्तीपुर के एक विवाह भवन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार को गोली लगने मामले में नया मोड़ आ गया है। मनीष पर हत्या की नीयत से पार्टी के एक नेता ने ही गोली चलाई थी। इस फायरिंग में मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार की पत्नी ने पार्टी के ही एक नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sun, 10 Dec 2023 10:12 PM (IST)
Hero Image
पटना में इलाजरत भाजपा नेता से मिलते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री। (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। समस्तीपुर शहर के एक  विवाह भवन में स्थानीय भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार को गोली लगने मामले में नया मोड़ आ गया है। मनीष पर हत्या की नीयत से पार्टी के एक नेता ने ही गोली चलाई थी। इस फायरिंग में मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इस संबंध में नगर मंडल अध्यक्ष मनीष वर्णवाल की पत्नी रूपम देवी ने दलसिंहसराय के दारोगा संजीव कुमार सुमन बयान दिया है। हालांकि, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पटना में पति का इलाज करा रही रूपम देवी ने बताया कि भगवानपुर चकशेखू निवासी प्रिंस कुमार सिंह उर्फ बंटी ने हत्या की नीयत से मेरे पति को गोली मार दी। आरोपित दलसिंहसराय भाजपा नगर मंडल युवा इकाई का अध्यक्ष है।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 

अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि रूपम देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित प्रिंस सिंह उर्फ बंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। उसके खिलाफ दलसिंहसराय थाने में आर्म्स एक्ट के दो मामले पूर्व से भी दर्ज हैं।

गौरतलब है कि छह दिसंबर की देर रात काली चौक स्थित एक विवाह भवन में साज-सज्जा के काम को लेकर रुके मनीष कुमार वर्णवाल को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। मनीष पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

केंद्रीय मंत्री समेत BJP नेताओं ने जाना हाल

मनीष का हाल जानने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर और पार्टी जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके साथ हैं। इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी मनीष से मुलाकात की थी। मौके पर हीरा पासवान, मनीष पाठक आदि थे।

यह भी पढ़ें: Bihar News: समस्तीपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, BJP नेता के पेट व कमर में लगी गोली; गंभीर हालत में पटना रेफर

Dheeraj Sahu के ठिकानों से मिले कैश के अंबार ने बनाया 'सबसे बड़ा' रिकॉर्ड, 5 दिन बाद भी नहीं खत्म हुई नोटों की गिनती

Bihar News: मधुबनी में गांववालों ने लगाया 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का पोस्टर, आगामी चुनावों के बहिष्कार का किया एलान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें