Move to Jagran APP

Samastipur: मेयर पद पर विधानसभा उपाध्‍यक्ष की पत्नी हारीं, अनिता राम ने बाजी मारी; राम बालक बने डिप्‍टी मेयर

Samastipur Municipal Election नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए मैदान में उतरी विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव हार गई हैं। उन्हें नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन अनिता राम ने पराजित कर दिया है।

By Prateek JainEdited By: Prateek JainUpdated: Fri, 30 Dec 2022 03:50 PM (IST)
Hero Image
समस्तीपुर नगर निगम मेयर पद पर निर्वाच‍ित हुईं अनिता राम।

समस्तीपुर, जागरण टीम: नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए मैदान में उतरी विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव हार गई हैं। उन्हें नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन अनिता राम ने पराजित कर दिया है। 

समस्तीपुर नगर निगम मेयर पद पर निर्वाच‍ित हुईं अनिता राम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अनिता कुमारी को 11 हजार 561 मतों से पराजित कर दिया है। वहीं, इस चुनाव में विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी तीसरे नंबर पर रही। इस चुनावी दंगल में अनिता राम को 26016 मत मिले, अनिता देवी को 14455 मत और वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी 13375 मत के साथ चुनाव में तीसरे स्‍थान पर रहीं।

मेयर चुनाव में उम्‍मदीवारों की स्थित‍ि

1. अनिता राम - 26016 मत

2. अनिता देवी- 14455 मत 

3. संध्या हजारी - 13375 मत 

भाजपा नेता रामबालक पासवान बने डिप्टी मेयर

वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा नेता रामबालक पासवान निर्वाचित घोषित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी  सुजय पासवान को 8611 मतों से पराजित किया है। रामबालक पासवान को जहां 17279 मत मिले, वहीं सुजय पासवान को 8668 मत मिले। तीसरे नंबर पर मनोज पासवान रहे, जिन्हें कुल 8656 मत मिले। 

इधर, पूर्व पशुपालन मंत्री रामाश्रय सहनी वार्ड आयुक्त का चुनाव जीते 

पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने इस बार अपनी किस्मत नवगठित नगर निगम चुनाव में वार्ड आयुक्त के पद पर आजमाई। इस चुनाव में वे भारी बहुमत से चुनाव जीते हैं। निगम के वार्ड संख्या 38 से उन्होंने अपनी किस्मत आजमायी थी। 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद के मंत्रीमंडल में पहले राज्य मंत्री और फिर कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वहीं, रामश्रय सहनी गांव में निर्विरोध मुखिया और कई टर्म राजद के जिलाध्यक्ष भी रहे चुके हैं।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।