Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samastipur Mukhiya Murder: समस्तीपुर में मुखिया की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा उठा इलाका

Samastipur News समस्तीपुर के दादनपुर में डिहिया पुल के पास बदमाशों ने बनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। मुखिया अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि एक बहस के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

By Shashi kanr. Dwevedi Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 21 Sep 2024 07:24 AM (IST)
Hero Image
समस्तीपुर में मुखिया की गोली मारकर हत्या (जागरण)

संवाद सहयोगी, जागरण, मोरवा (समस्तीपुर)। हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर में डिहिया पुल के पास बदमाशों ने बनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है।

मुखिया बगल के गांव महमदपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें समस्तीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हलई थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। मुखिया की गोली लगने से मौत हो गई है।

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे मुखिया

बताया जाता है कि मुखिया अपनी ही पंचायत के महमदपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से बकझक हो गई थी। उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह घर लौट ही रहे थे कि थोड़ी दूरी पर गोली मार दी गई।

नारायण शर्मा मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे

वह मोरवा मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। मुखिया को गोली लगने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्यारे कौन थे और गोली क्यों मारी समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Hajipur News: वैशाली पुलिस ने हाथ दिखाकर रोका ट्रक, फिर बोरी खोलते ही उड़े होश, बदमाशों को खींचकर लाई थाने

Bihar Home Guard Bharti Exam: बिहार होमगार्ड भर्ती में कितना दौड़ना होगा, टाइम कितना मिलेगा? यहां पढ़ें सबकुछ