Move to Jagran APP

Shambhavi Choudhary: OMG! शांभवी चौधरी को इस बूथ पर मिले सिर्फ 10 वोट, नित्यानंद के साथ भी हुआ 'खेला'

लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है और नतीजे भी आ गए हैं। अब बूथ वार भी आंकड़े आने लगे हैं। बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट और उजियारपुर सीट पर एनडीए प्रत्याशियों के साथ बड़ा खेला हुआ है। उन्हें राजद के बूथों पर करारी हार मिली है। बूथ वार आंकड़ों से पता चला है कि एनडीए की शांभवी चौधरी को राजद विधायक के बूथ पर महज 10 वोट ही मिले।

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya Published: Fri, 14 Jun 2024 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2024 09:54 PM (IST)
शांभवी चौधरी को इस बूथ पर पड़े सिर्फ 10 वोट, नित्यानंद के साथ भी हुआ 'खेला'

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद विधायक के बूथ पर एनडीए प्रत्याशी व नवनिर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी को महज 10 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी को वहां 377 वोट मिले हैं। आसपास के बूथों पर भी सन्नी हजारी का दबदबा कायम रहा है। वहीं, राजद व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के प्रभाव वाले बूथों पर भी कांग्रेस का जलवा दिखा।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बूथ संख्या 68 पर जहां सन्नी को 483 मत मिले। वहीं, शांभवी को 244 वोटों से संतोष करना पड़ा। राजद जिलाध्यक्ष के बूथ संख्या 142 पर कांग्रेस प्रत्याशी को 441 व लोजपा (आर) को 139 वोट मिले।

इस विस क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक बूथों पर शांभवी को 20 से कम मत प्राप्त हुए। इसमें सबसे कम बूथ संख्या 218 पर मिले। जहां उन्हें महज 9 वोट से संतोष करना पड़ा। जबकि इस बूथ पर सन्नी को 378 वोट मिले।

इसी तरह धर्मपुर मोहल्ले के बूथ संख्या 149 पर शांभवी को 37, 151 पर 36 व 152 पर 99 मत मिले। ऐसे इलाके अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में आता है। जबकि, बधौनी में बूथ संख्या 254 पर 15 व 255 पर 14 वोट मिले। जबकि सन्नी को सबसे कम मत समस्तीपुर विस क्षेत्र में बूथ संख्या 280 पर मिले, जहां उन्हें महज 30 मत प्राप्त हुए।

समस्तीपुर में शांभवी को कुल मत 84588 और सन्नी को 72916 मत प्राप्त हुए। इस तरह देखा जाए तो सन्नी चुनाव में एमवाई समीकरण को साधने में कामयाब नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। समस्तीपुर विस क्षेत्र में राजद जिलाध्यक्ष के बूथ पर भी सन्नी को अच्छे मत मिले हैं। इसी तरह शहर की अन्य बूथों पर शांभवी का जादू चला है।

विभूतिपुर के तीन पूर्व विधायक के बूथ पर एनडीए को करारी हार

लोकसभा चुनाव में उजियारपुर सीट से एनडीए के प्रत्याशी सह केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आईएनडीआईए गठबंधन के घटक दल राजद प्रत्याशी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को पराजित कर हैट्रिक लगाई है। इस बार के हार-जीत के अंतर पिछले दो चुनाव की तुलना में काफी कम रहे हैं।

आंकड़ों के खेल को बारीकी से अध्ययन करें तो विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व माकपा विधायक दिवंगत रामदेव वर्मा व मंजू प्रकाश और पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह के बूथ पर नित्यानंद को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

प्राथमिक विद्यालय पतैलिया पश्चिम के मतदान केन्द्र संख्या 222 पर आलोक कुमार मेहता को 342 और नित्यानंद राय को 58 मत मिले हैं। इसी केन्द्र के बूथ संख्या 221 पर आलोक कुमार मेहता को 303 और नित्यानंद राय को 152 मत मिले।

पंचायत सरकार भवन पर बने बूथ संख्या 223 पर आलोक कुमार मेहता को 389 और नित्यानंद राय को 103 मत मिल हैं। वहीं पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह के मतदान केन्द्र पर भी एनडीए को कड़ी शिकस्त मिली है।

राजकीयकृत रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय सिंघियाघाट में बने मतदान संख्या 39 पर आलोक कुमार मेहता को 258 और नित्यानंद राय को 116 मत मिले हैं। मतदान केन्द्र संख्या 38 पर आलोक कुमार मेहता को 285 और नित्यानंद राय को 151 मत मिले हैं। जबकि, मतदान केन्द्र संख्या 37 पर आलोक कुमार मेहता को 266 और नित्यानंद राय को 196 मत व मतदान केन्द्र संख्या 36 पर आलोक कुमार मेहता को 229 और नित्यानंद राय को 212 मत मिले हैं।

वर्तमान माकपा विधायक अजय कुमार का नाम उजियारपुर के बेलारी स्थित एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर बनाए गए मतदान केन्द्र संख्या 7 पर होने की पुष्टि उन्होंने स्वयं की है। बेलारी गांव में बूथ संख्या 7 पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को 446 वोट व एनडीए प्रत्याशी नित्यानंद राय को 246 मत मिले। इस बूथ पर आलोक कुमार मेहता दो सौ वोट से आगे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar का आवास और अंदर 10 मंत्री, मीटिंग में सीनियर अफसर भी मौजूद; सबको मिल गया 'ऑर्डर'

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: उधर दिल्ली में PM Modi का डंका! इधर बिहार में सता रहा 'खेले' का डर; 30% विधानसभा सीटों पर...


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.