Move to Jagran APP

समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, गंभीर रूप से घायल हुई महिला यात्री; रेल महकमे में हड़कंप

Stone pelting on Swatantrata Senani Express बिहार के समस्तीपुर में सकरी-दरभंगा स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। इसकी चपेट में आने से एसी बोगी का शीशा टूट गया जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

By Prakash Kumar Edited By: Mohit Tripathi Published: Sat, 15 Jun 2024 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2024 03:51 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, महिला यात्री जख्मी

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Stone pelting on Swatantrata Senani Express समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत सकरी-दरभंगा स्टेशन के बीच काकरघाटी स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों ने स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। इससे एसी बोगी का शीशा टूटकर महिला के चेहरे में लग गया।

घटना की सूचना ट्रेन में सवार टीटीई ने कंट्रोल को दी। इसके बाद दरभंगा जंक्शन पर आरपीएफ टीम ट्रेन में पहुंची। साथ ही पीड़ित महिला से पूछताछ की।

घटना के बाद वह दर्द से कराहती रही, लेकिन दरभंगा से समस्तीपुर जंक्शन तक 105 किलोमीटर के सफर में उसका प्राथमिक उपचार तक नहीं किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया।

मंडल सुरक्षा आयुक्त एसजेए जानी ने बताया कि ट्रेन की एक बोगी पर किसी ने पत्थर फेंका है। इस मामले की जांच की जा रही है। आरपीएफ पोस्ट दरभंगा में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला स्वजन के साथ थ्री एसी की बोगी संख्या एस छह में सफर कर रही थी। पीड़िता सुधीरा देवी बोगी में सीट संख्या नौ पर खिड़की के बगल में बैठी। उसके साथ चाचा किशोरी साह, यमुना देवी, राजकुमारी देवी भी दिल्ली जाने के लिए सफर कर रहे थे।

इसी दौरान चलती ट्रेन में अचानक असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे शीशा टूट कर आंख के नीचे धंस गया।

सकरी से ट्रेन खुलने के बाद चला पत्थर

जयनगर से नई दिल्ली जानेवाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार शाम 06:18 बजे सकरी स्टेशन से रवाना हुई।

इसी क्रम में काकरघाटी स्टेशन के पास पथराव कर दिया गया। बोगी का एक शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, अन्य छह बोगियों के शीशे में स्क्रैच आ गया था।

रेलवे अस्पताल में महिला का किया गया इलाज

समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रात 08:30 बजे पहुंची। आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। साथ ही रेलवे चिकित्सालय से मेडिकल टीम भी पहुंची।

डॉ. प्रियंका मिश्रा ने यात्री की आंख में आई ड्राप्स डालने के बाद उसे रेलवे चिकित्सालय में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया।

यात्री के रिश्तेदार पहले ट्रेन में इलाज करने की मांग करने लगे। साथ ही दिल्ली जाने के लिए दूसरे ट्रेन में टिकट की व्यवस्था कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Deaths Due to Extreme Heat: बिहार में भीषण गर्मी का सितम, महज एक दिन में दो शिक्षकों समेत 16 लोगों की मौत

एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए अब 46,617 पदों पर होगी भर्ती, कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.