Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samastipur News: मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर को तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर पीटा; वीडियो भी कर दिया वायरल

मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोर को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। उसे पेड़ में बांधकर पिटाई की गई और वीडियो वायरल किया गया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की छानबीन जारी है। हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा निवासी किशोर पर सिंघिया गांव में मोबाइल चोरी का आरोप लगा था।

By Mukesh Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 06 Oct 2024 09:14 AM (IST)
Hero Image
मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर को तालिबानी सजा

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोर को तालिबानी सजा दी गई। उस किशोर को दूसरे गिरोह के सदस्यों ने एक पेड़ में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसकी पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा निवासी एक किशोर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए सिंघिया गांव के सिवैया गांव में पकड़ लिया।

उसे पेड़ में बांधकर उसकी लाठी, डंडे से पिटाई कर दी। जमकर पिटाई करने के बाद उसका वीडियो भी बनाया गया। उसे वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है।

पुलिस पर पिटाई का आरोप, युवक जख्मी

इसके अलावा, एक अन्य मामले में समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के बरहेता गांव के समीप सुरेंद्र साह का 17 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार की मां ने पुत्र के साथ पुलिसिया पिटाई का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि उनका बेटा सड़क पर घूम रहा था। इस दौरान गश्ती पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक की बेरूखी जबाव पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने टेंपो से सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया।

युवक की मां संतोषी देवी ने बताया कि उनके बेटे को कल्याणपुर पुलिस ने टेंपो पर चढ़ाकर बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया।

किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने की थाने में शिकायत

इसके अलावा, विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक किशोरी को बहला-फुसला कर अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें कल्याणपुर बमोला वार्ड 4 निवासी लालबाबू सहनी और इसकी पत्नी काजल कुमारी को नामजद किया है।

उन्होंने कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री (17) को आरोपित काजल कुमारी बहला-फुसला कर कहीं लेकर चली गई। अपने स्तर से पुत्री की काफी खोजबीन की। मगर, उसका कोई पता नहीं चल सका है।

यह आशंका है कि आरोपित काजल कुमारी का पति लालबाबू सहनी उसकी पुत्री को कहीं बेच सकता है या अप्रिय घटना हो सकती है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-

अररिया में पहचान छिपाकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वोटर आईडी और आधार कार्ड भी बरामद

दुबई में रहने वाले मास्टरमाइंड ने रची थी उपमुखिया हत्याकांड की साजिश, पुलिस ने शूटर सहित 3 को किया गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें