Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: बालिका गृह से खिड़की का ग्रिल काटकर चार लड़कियां फरार, भागने के दौरान एक गिरकर जख्मी; गंभीर हालत में पटना रेफर

बालिका गृह से मंगलवार की रात खिड़की का ग्रील तोड़कर लड़कियां फरार हो गईं। भागने के दौरान एक लड़की गिरकर जख्मी हो गई। गिरने के दौरान आवाज सुनने पर बालिका गृह के कर्मचारी जग गएं। जख्मी छात्र को उन्होंने उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। वहीं तीन लड़कियां फरार हो गईं। फरार लड़कियों की तलाश पुलिस कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Mukul KumarUpdated: Wed, 06 Dec 2023 09:51 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, छपरा। बिहार के छपरा शहर के साढ़ा मोहल्ला स्थित राजकीय बालिका गृह से मंगलवार की रात करीब दो बजे खिड़की का ग्रिल तोड़कर लड़कियां फरार हो गईं। भागने के दौरान एक लड़की गिरकर जख्मी हो गई।

गिरने के दौरान आवाज सुनने पर बालिका गृह के कर्मचारी जग गए। जख्मी छात्र को उन्होंने उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। वहीं, तीन लड़कियां फरार हो गईं। इसमें से एक लड़की को बरामद भी किया गया।

फरार लड़कियां सिवान एवं वैशाली की

अभी दो लड़कियां फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली और सिवान की लड़की अभी फरार बताई जा रही हैं। वहीं, छपरा की एक लड़की बरामद हो गई है। इसके अलावा, एक जख्मी है, जिसका उपचार चल रहा है। फरार लड़कियों की तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले में मुफस्सिल थाने में केस दर्ज कराया गया है।

जख्मी लड़की को भेजने के लिए नहीं मिला एम्बुलेंस

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि खिड़की का ग्रिल तोड़कर भागने के क्रम में जख्मी लड़की का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में से पटना भेजने के लिए एंबुलेंस नहीं मिला। किसी तरह इसे दूसरे मरीज के साथ पटना भेजा गया गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर राजकीय बालिका गृह के अधीक्षक फरहत दुरानी ने बताया कि खिड़की का ग्रिल तोड़कर लड़कियां फरार हुई हैं। इसमें एक लड़की जख्मी है, जिसका उपचार पटना में चल रहा है। वहीं, दो लड़कियां फरार है। उनके द्वारा मुफस्सिल थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें- 'द बर्निंग ट्रेन' बनने से बची पुरबइया एक्सप्रेस, स्टेशन पर मची अफरा तफरी, इधर-उधर भागने लगे यात्री

यह भी पढ़ें- सबसे अधिक बदमाश, कुर्ते के ऊपर गंजी...बिहार में नेता बनने के लिए कौन-कौन सी क्वालिटी जरूरी, Prashant Kishor ने समझाया

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें