Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छपरा की बेटी अयोध्या में गाएंगी 'राम आएंगे तो आंगना सजाऊंगी....', इस गाने की थीम पर वीडियो बनाकर कई दिग्‍गज फेसबुक पर कर चुके हैं शेयर

Chhapra News छपरा की बेटी स्‍वाति मिश्रा अयोध्या में राम आएंगे तोआंगना सजाऊंगी भजन गाएंगी। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में परम पूज्य रामभद्राचार्यजी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव (सात-15 जनवरी) में उन्‍हें आने का आमंत्रण मिला है। इसके पहले उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय द्वारा अयोध्या महोत्सव में भाग लेकर स्‍वाति ने भजन प्रस्‍तुत की थी।

By Amritesh Kumar Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 29 Dec 2023 04:15 PM (IST)
Hero Image
छपरा की बेटी ने अयोध्या में गाएंगी राम आएंगे तो,आंगना सजाऊंगी....

जागरण संवाददाता, छपरा। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में परम पूज्य रामभद्राचार्यजी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव (सात-15 जनवरी) में छपरा की बेटी एवं गायिका स्वाति मिश्रा को आने का निमंत्रण पत्र मिला है। स्वाति मिश्रा यहां पर मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे आंगना सजाऊंगी.... भजन गाएंगी।

24 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच हो रहा महोत्‍सव का आयोजन

इस संबंध में स्वाति मिश्रा के पिता एवं छपरा सदर प्रखंड के माला गांव निवासी राजेश मिश्रा ने बताया कि संत रामभद्राचार्यजी महाराज का जन्मोत्सव उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक मंत्रालय एवं श्रीराम मंदिर न्यास परिषद द्वारा अयोध्या में मनाया जा रहा है। इसमें आने का निमंत्रण उन्हें मिला है।

इसके पहले उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय द्वारा अयोध्या महोत्सव का आयोजन भी 24 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच किया जा रहा है। इस महोत्सव में भी स्वाति मिश्रा ने 24 दिसंबर को भाग लिया था और भजन प्रस्तुत की थी।

कई दिग्‍गज गाने की थीम पर वीडियो कर चुके हैं शेयर

राजेश मिश्रा कहते हैं कि भगवान राम के भजन से उनकी पुत्री देश ही नहीं दुनिया में प्रसिद्ध हुई है। उल्लेखनीय हो कि इसके पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अश्विनी चौबे सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई लोग नेपथ्य में बज रहे इस गाने की थीम पर वीडियो फेसबुक पर शेयर कर चुके हैं।

स्‍वाति के यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्‍सक्राइबर

स्वाति मिश्रा के गाए गीत का इंटरनेट मीडिया पर छह करोड़ से अधिक व्यू हो चुका है। वर्तमान समय में स्वाति मुंबई में अपना करियर बना रहीं हैं। इनके यू-ट्यूब के तीन चैनल भी हैं। उस पर लाखों में सब्सक्राइबर हैं।

स्वाति की क्रिएटिविटी से गाने काफी वायरल हो रहे हैं। राम आएंगे तो... भजन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्वाति मिश्रा को देश के विभिन्न राज्यों में स्टेज शो के लिए बुलाया जा रहा है। भारत ही नहीं नेपाल में भी वह अपने कार्यक्रम देने जा रही हैं।

पाकिस्तान के हिंदू भी गुनगुना रहे हैं राम आएंगे तो... 

गायिका स्वाति मिश्रा के गाएं भजन राम आएंगे तो... पाकिस्तान में भी हिंदू परिवारों को पसंद आ रहा है। वह भी इस भजन को गुनगुना रहे हैं। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल चैंपियंस की दुनिया के एंकर दो हिंदू लड़कियों से पूछ रहे हैं कि कोई भजन हमारे दर्शकों को सुना दें।

इस पर लड़कियों का रिएक्शन था कि उनकी तो इतनी अच्छी आवाज नहीं है लेकिन अभी एक भजन ट्रेंड में चल रहा है। फिर क्या था, राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... भजन को सुनाते हुए कहा कि उनकी दादी अच्छे से गाती हैं। यह वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है, जिस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive: '30 साल पहले तैयार हुआ था राम मंदिर का मॉडल, आज सपना हो रहा साकार', शिल्पकार चंद्रकांत सोमपुरा से खास बातचीत

यह भी पढ़ें: 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन घोषित किया जाए सार्वजनिक अवकाश, संत समिति ने PM मोदी को लिखा पत्र