Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

व‍िदाई के वक्त ही दूल्‍हे ने कार में कर दी 'गंदी हरकत', नई दुल्‍हन बोली- अब नहीं जाऊंगी इसके साथ...

सारण जिले में शादी के दौरान दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे दुल्हन नाराज हो गई। दरअसल दूल्हे ने शादी के दिन ही खूब शराब पी ली और विदाई के दौरान गाड़ी में दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। इससे दुल्हन नाराज हो गई और उसने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। फिर पंचायत हुई और बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

By Pawan Kumar SinghEdited By: Rajat MouryaUpdated: Wed, 06 Dec 2023 03:07 PM (IST)
Hero Image
व‍िदाई के वक्त ही दूल्‍हे ने कार में कर दी 'गंदी हरकत', नई दुल्‍हन बोली- अब नहीं जाऊंगी इसके साथ...

संवाद सूत्र, गड़खा (सारण)। गड़खा में शराब के कारण एक दूल्हा अपना वैवाहिक जीवन नहीं शुरू कर सका। विवाह के मौके पर चार पैग तो लगा लिए, लेकिन सात फेरे लेने के बाद भी दुल्हन को घर नहीं ले जा सका। मामला पंचायत तक पहुंचा फिर भी बात नहीं बनी। मामला गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव का है।

जानकारी के अनुसार, गड़खा के मोतीराजपुर में शादी समारोह में शादी की रस्म पूरी होने के बाद विदाई कराने के दौरान नशे की हालत में दूल्हे की अश्लील हरकत को देखकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। घंटों विवाद चलता रहा, लेकिन दुल्हन नशेड़ी दूल्हे संग जाने को राजी नहीं हुई।

बरात सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव से आई थी। कैलाश महतो के पुत्र मुन्ना महतो की शादी गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की पुत्री कुमारी पूजा के साथ तय थी। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। धूम-धाम से बरात आई। नाचते-गाते आए बरातियों का लड़की पक्ष ने खुशी से स्वागत किया। समय से दरवाजा लगा।

नशे की हालत में मंडप पहुंचा दूल्हा

इसके बाद जयमाला हुई और सिंदूर दान के समय नशे की हालत में जब दूल्हा मुन्ना कुमार मंडप में पहुंचा तो सिंदूर भरते वक्त लड़खड़ाने लगा। यह देखकर दुल्हन को शक हुआ और वह थोड़ी दूर बैठ गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे को काबू में किया। विवाह के बाद विदाई का वक्त हुआ तो दुल्हन की विदाई की रस्म भी पूरी हो गई।

विदाई के बाद गांव से थोड़ी दूर दुल्हन की गाड़ी गई थी कि दूल्हे ने नशे की हालत में अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसके बाद अफरातफरी मच गई। घरवालों ने भी बेटी के फैसले का साथ दिया। इस दौरान घंटों पंचायत के बाद भी दुल्हन ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। वहीं लड़के व उसके भाई को गांववालों ने बंधक बना लिया। फिर पंचायत के बाद उन्हें छोड़ा गया। बरात दुल्हन के बिना ही लौट गई।

ये भी पढ़ें- Temple Land Record: नीतीश के कानून मंत्री शमीम अहमद का बड़ा कदम, अब मठ-मंदिरों की जमीन का पूरा रिकॉर्ड रखेगी सरकार

ये भी पढ़ें- Bihar News: ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय पहुंचना होगा आसान, परिवहन विभाग चलाएगा 3600 नई बसें; ये है पूरा प्लान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें