Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Saran News: सारण में जदयू ने चला दांव, सभी बूथ पर 7 सदस्यों की कमेटी का कर दिया गठन; बनाई गई कई रणनीति

सारण के धेनुकी जदयू कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष गामा सिंह ने की। गामा सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि वह किसी भी लोगों का भरोसा नहीं टूटने देंगे। उनकी पार्टी लोगों के लिए काम करती रहेगी।

By Pankaj Kumar Pandey Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 16 Aug 2024 01:58 PM (IST)
Hero Image
सारण में जदयू की बैठक आयोजित की गई (जागरण)

जागरण संवाददाता, मढ़ौरा (सारण)। Saran News: शुक्रवार को धेनुकी जदयू कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष गामा सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जहां मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर जिला के सभी 10 विधानसभा में कार्यकर्ता साथियों के साथ बैठक करनी है और सभी बूथ पर सात सदस्यों की एक टीम बनानी है।

इसी क्रम में‌ उन्होंने कहा कि आपने विगत विधानसभा चुनाव में मुझे मत देकर आशीर्वाद देने का काम किया है, इस भरोसा विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।

पार्टी की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर भी बैठक 

साथ ही पार्टी को मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर भी बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा की आप सभी कार्यकर्ता साथी से आग्रह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक बताने की जरूरत है।

मंच का संचालन प्रखण्ड उपाध्यक्ष अशरफ अली ने किया बैठक में महिला जिला अध्यक्ष कुसुम देवी, ईo प्रभाष शंकर ,दिवाकर चौबे,इम्तेयाज परवेज,मेराज अंसारी,नगर अध्यक्ष संजय सिंह,वीरेंद्र गिरी,कामेश्वर सिंह,राम बाबू प्रसाद,पंकज सिंह ,चीनी लाल प्रसाद,रचना देवी,भगवान दास,गणेश प्रसाद,ललितेश्वर प्रसाद उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

Anant Singh: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, पटना हाईकोर्ट ने 2 मामलों में किया बरी

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेता ने खोला मोर्चा, मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया हल्लाबोल