Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'इ हमरा आदेश पर चुनाव लड़ रहल...', भोजपुरी में मीरा कुमार ने मांगे वोट, पूछा- 15 लाख रुपये और नौकरी मिली क्या?

Bihar Politics बिहार के सारण जिले में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी और अपने बेटे आकाश कुमार सिंह के पक्ष में रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई और रोजगार के मुद्दों पर सरकार की खिंचाई की। इसके साथ ही सवाल भी उठाए।

By Sanjay Kumar Ojha Edited By: Yogesh Sahu Updated: Mon, 13 May 2024 09:54 AM (IST)
Hero Image
'इ हमरा आदेश पर चुनाव लड़ रहल...', भोजपुरी में मीरा कुमार ने मांगे वोट

संसू, लहलादपुर (सारण)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा कि न लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आए और न ही दो करोड़ युवाओं को प्रत्येक वर्ष नौकरी मिली। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है।

वह जनता बाजार के श्रीढोंढनाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को महाराजगंज से आईएनडीआईए के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।

मीरा कुमार ने लगभग 25 मिनट तक लोगों को संबोधित किया। प्रत्याशी आकाश के पिता व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मीरा कुमार के कहने पर ही आकाश को प्रत्याशी बनाया गया है।

गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये देंगे

उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए की सरकार बनी तो प्रत्येक गरीब परिवार की महिलाओं को साल में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। भाजपा की सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था और करेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छोटे से कार्यकाल में बिहार के पांच लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। कांग्रेस सरकार आई तो अग्निवीर योजना को खत्म कर पहले की तरह आर्मी की बहाली होगी। दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और रसोई गैस के दाम भी आधे होंगे।

भोजपुरी में किया लोगों से संवाद

मीरा कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में की। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आकाश हमार बेटा हउअन, इ हमरा आदेश पर चुनाव लड़ रहल बारन। रउआ लोग आकाश के चुनाव जीता के केंद्र में आईएनडीआई गठबंधन के सरकार बनवाई।

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar : 'हम तो 2020 में ही बोले थे...' अचानक नीतीश ने क्यों कह दिया ऐसा? लालू की बेटी के खिलाफ किया ये काम

'मोदी और नीतीश ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड', रोड शो के बाद गदगद दिखी JDU-BJP; काशी से जोड़ दिया लिंक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें