Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: ऐसा खूंखार पति नहीं देखा होगा..., सोई हुई पत्नी के साथ कर दी हैवानियत; फिर जो हुआ वह दिल दहलाने वाला

Saran News बिहार के सारण में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक दरिंदे पति ने पत्नी के सोए अवस्था में हैवानियत की हर हद पार कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृत महिला हरि मांझी की 35 वर्षीय पत्नी पवित्री देवी बताई जाती हैं।

By rajeev kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 14 Jun 2024 11:48 AM (IST)
Hero Image
सारण में पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत (जागरण)

संवाद सूत्र, सारण। Saran News: सारण के गड़खा थाना क्षेत्र के फेरूसा गांव में आपसी विवाद को लेकर पति ने शुक्रवार की सुबह में गड़ासी से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृत महिला हरि मांझी की 35 वर्षीय पत्नी पवित्री देवी बताई जाती हैं।

पत्नी का गर्दन कटकर लटक गई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह में हरि मांझी ने सोये अवस्था मे गड़ासी से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की गर्दन कटकर लटक गई। इसके बाद आरोपी पति ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र ही आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना को लेकर गांव के लोग भी काफी हतप्रभ हैं।

नशा के कारण होता था विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित पति काफी नशा करता था और हमेशा शराब की नशे में घर में विवाद करता था।पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी उसका इलाज करवा रही थी। इसके कारण नशे की लत कुछ दिनों से छूट गई थी। लोग बताते हैं कि इसी को लेकर वह काफी खुन्नस में रहता था।

संभावना जताई जा रही है कि इसी खुन्नस से कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में गड़खा थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Jitan Ram Manjhi: मंत्री बनते ही मांझी ने खाई कसम; पीएम मोदी से कर दिया बड़ा वादा; कहा- मैं प्रण लेता हूं कि...

Shambhavi Choudhary: तेजस्वी यादव के चौके पर शांभवी चौधरी ने लगाया छक्का, मंत्रालय को लेकर दिया करारा जवाब