वैशाली एक्सप्रेस में छेड़खानी करते दो मनचले गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर-छपरा रेल खंड पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में छेड़खानी करते हुए दो मनचले युवकों को यात्रियों ने पकड़ लिया। उनकी धुनाई करने के बाद रेल पुलिस को सौंप दिया गया।
जासं, छपरा : मुजफ्फरपुर-छपरा रेल खंड पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में छेड़खानी करते हुए दो मनचले युवकों को यात्रियों ने पकड़ लिया। उनकी धुनाई करने के बाद रेल पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार मनचले बेतिया जिला के योगापट्टी थाना क्षेत्र के लवकरिया गांव निवासी महेंद्र मांझी का पुत्र विकास कुमार एवं पश्चिम चंपारण के बगहा थाना क्षेत्र निवासी ¨वध्याचल मिश्रा का पुत्र साहेब कुमार मिश्रा हैं। दोनो युवक जनरल बोगी में सफर कर रहे एक परिवार की युवती के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इस दौरान उसकी शिकायत पर उसके परिवार वाले एवं अन्य यात्रियों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों की धुनाई शुरू हो गई। गश्त कर रही रेल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों मनचलो को कोर्ट में प्रस्तुत करने से पूर्व सदर अस्पताल में उपचार कराया गया।