Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: तेज प्रताप यादव छपरा में राम-भरत मिलन समारोह देखने पहुंचे, बांसुरी बजाकर सभी को किया मंत्रमुग्‍ध

Tej Pratap Yadav शहर के भरत मिलाप चौक पर आयोजित भव्य भरत मिलाप समारोह में भाग लेने के लिए रविवार की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप अचानक रविवार की रात में छपरा पहुंचे। वे यहां भगवान बाजार स्थित भरत मिलाप शोभा यात्रा समारोह का उद्घाटन किये। इस दौरान उन्होंने बांसुरी बजाकर लोगों को मुग्ध कर दिया।

By Amritesh KumarEdited By: Prateek JainUpdated: Mon, 30 Oct 2023 01:42 AM (IST)
Hero Image
भगवान बाजार स्थित शोभा यात्रा में शामिल होने छपरा पहुंच वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप

जागरण संवाददाता, छपरा। शहर के भरत मिलाप चौक पर आयोजित भव्य भरत मिलाप समारोह में भाग लेने के लिए रविवार की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप अचानक रविवार की रात में छपरा पहुंचे। वे यहां भगवान बाजार स्थित भरत मिलाप शोभा यात्रा समारोह का उद्घाटन किये।

इस दौरान उन्होंने बांसुरी बजाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, लक्ष्मण भरत एवं शत्रुघ्न के साथ सीता माता की विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती की। इस दौरान जय श्री राम ,भरत भैया की जय से समारोह स्थल गूंजता रहा।

शोभायात्रा में युवकों ने दिखाए करतब

इसके पूर्व भरत मिलन समारोह की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में नवयुवक भगवा झंडा एवं तिरंगा लेकर चले रहे थे, जो चौक-चौराहे पर अपना करतब भी लोगों को दिखा रहे थे। शोभा यात्रा में बैंड बाजा भी शामिल था।

जयश्री राम के जयघोष से वातावरण गूंज रहा था। भरत मिलाप की शोभा यात्रा देखने के लिए बच्चे महिला एवं पुरूष देर रात तक शहर के दोनो तरफ खड़े थे।

भरत मिलाप का शोभा यात्रा मार्ग से गुजर रही थी। वहां पूजा समिति द्वारा स्वागत किया जा रहा था। महिलाएं व युवतियां भी भरत जी की आरती उतार रही थी।

पुलिस की रही तैनाती

इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती विभिन्न चौक चौराहा पर की गई थी। जिला नियंत्रण कक्ष से भारत मिलाप शोभा यात्रा की निगरानी पुलिस के वरीय पदाधिकारी कर रहे थे।

शोभा यात्रा में समिति के पदाधिकारी साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे। इस मौके पर नगर निगम के महापौर रागिनी कुमारी, प्रो. सीपी यादव, गुड्डू यादव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - Bihar: 'नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं से भरोसा खत्म...', ललन सिंह ने PM पर बोला हमला, केंद्रीय मंत्री को भी घेरा

यह भी पढ़ें - 'राजद-जदयू के बीच चल रहा पावर शो...' आनंंद मोहन और कांग्रेस को लपेटे में लेकर भाजपा ने बोला हमला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें