Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: सुधाकर सिंह पर कार्रवाई तय, तेजस्वी यादव बोले- महागठबंधन के नेतृत्व पर सवाल बर्दाश्त नहीं

सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी सोमवार को सारण की जनता के बीच पहुंचें। यहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विधायक सुधाकर सिंह पर भाजपा के समर्थन का आरोप लगाया।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Mon, 09 Jan 2023 01:45 PM (IST)
Hero Image
सारण में सीएम की समाधान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के साथ पहुंचे तेजस्वी यादव

सारण, जागरण संवाददाता। सारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव एक बार फिर राजद विधायक सुधाकर सिंह की बयानबाजी के खिलाफ सख्त दिखे। तेदस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व को लेकर किसी तरह का सवाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी ऐसा कर रहा है वह सीधे तौर पर भाजपा का समर्थन कर रहा है और उसपर कार्रवाई की जाएगी। 

मीडिया के सवाल पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन पर सवाल उठाने वाले लोगों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नियम सम्मत कार्रवाई करेंगे। सिर्फ राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुझे इसपर बोलने का हक है। सुधाकर सिंह या कोई भी महागठबंधन पर गलत बयानबाजी करेगा, तो पार्टी उसपर कार्रवाई करेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार आम लोगों के के लिए बेहतर कार्य कर रही है।

सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को बताया एजेंट

बता दें कि हाल के दिनों में राजद के विधायक सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चर्चा में है। वे कभी नीतीश कुमार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हैं, तो मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं। सुधाकर सिंह की बयानबाजी को लेकर तेजस्वी यादव ने उन्हें भाजपा का एजेंट बताया था। इसपर पलटवार करते हुए सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को ही भाजपा का एजेंट बता दिया और कहा कि नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

सीएम बनने की बात पर हंस दिए तेजस्वी

वहीं, साल 2023 में बिहार का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी यादव हंस पड़े। उन्होंने कहा िक ऐसी कोई बात नहीं है। फिलहाल महागठबंधन 2024 की ओर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।