Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बाप नंबरी तो बेटी दस नंबरी... पुलिस को चकमा दे यूं फरार हुई शराब तस्कर की बेटी, कारनामे सुन आप भी रह जाएंगे दंग

बिहार में शिवहर जिले में पुलिस हिरासत से बुधवार शाम चकमा देकर एक युवती फरार हो गई। फरार युवती जिले के सबसे बड़े शराब माफिया ताराचंद साह की बेटी कोमल कुमारी है। कोमल कुमारी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे गांव की एक महिला के साथ मारपीट और पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

By Neeraj Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
पुलिस हिरासत से युवती फरार, तलाश में छापेमारी। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी शिवहर/पिपराही। बिहार में शिवहर जिले के पिपराही थाना पुलिस की हिरासत से बुधवार शाम पुलिस को चकमा देकर एक युवती फरार हो गई। फरार युवती जिले के सबसे बड़े शराब माफिया ताराचंद साह की बेटी कोमल कुमारी है।

कोमल कुमारी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे गांव की एक महिला के साथ मारपीट और पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ताराचंद की पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  मामले में कोमल कुमारी और उसके पिता ताराचंद साह समेत चार आरोपित फरार चल रहे हैं।

दो महीने से थी युवती की तलाश

दो माह से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में कोमल कुमारी को बुधवार की शाम गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भाग निकली।

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कि मेसौढ़ा गांव की आशिया परवीन नामक एक महिला को ताराचंद और उसके स्वजनों ने जमकर पीटा था। साथ ही महिला से नकदी और आभूषण छीन लिए थे।

घटना की बाबत आठ दिसंबर 2023 को आशिया परवीन ने पिपराही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।  दर्ज प्राथमिकी में ताराचंद साह, उसकी पत्नी अंशु देवी, पुत्र सुमित कुमार, हिमांशु कुमार, पुत्री कोमल कुमारी, ताराचंद साह के पिता रामाशीष साह व मां शिव देवी के अलावा अज्ञात को आरोपित किया गया था।

जांच के लिए पहुंची टीम पर ही कर दिया हमला

मामला दर्ज कर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपितों ने हमला कर दिया था। हमले में एक दारोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जबकि कई पुलिस कर्मी की भी पिटाई की गई थी। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की थी। जिसमें ताराचंद साह की पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शेष आरोपितों की तलाश जारी थी।

ऐसे चकमा देकर हुई फरार

पिपराही थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि शौच के बहाने गिरफ्तार युवती पुलिस को चकमा देकर भाग निकली हैं। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। बताया कि शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

इधर, अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि उक्त युवती को एक महिला के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह पुलिस हिरासत से भाग गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

बताते चलें कि फरार युवती मेसौढा निवासी जिले के सबसे बड़े शराब माफिया ताराचंद साह की पुत्री है। ताराचंद साह पर शराब की तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। वर्तमान में वह फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: