Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sheohar News: शिवहर में मेला देखकर घर लौट रही नाबालिग के साथ हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवहर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग के साथ उस वक्त यह घिनौनी हरकत हुई जब वह मेला देखकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने जबरन उसे दबोच लिया। इसके बाद एक पेड़ के नीचे ले जाकर उसके साथ हैवानियत की।

By Niraj KumarEdited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 24 Jul 2024 04:14 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, पुरनहिया। शिवहर जिले में पुरनहिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब किशोरी मेला देखकर अपने घर लौट रही थी।

रास्ते में आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया। इसके बाद, आम के पेड़ के नीचे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया। देर रात जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो उसकी मां गांव के कुछ लोगों के साथ बेटी की तलाश में निकली।

खून से लथपथ मिली नाबालिग

इस दौरान, नाबालिग खून से लथपथ मिली। इसके बाद किशोरी के साथ उसकी मां थाने पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद किशोरी की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बिट्टू कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Crime News: साइबर अपराधियों का नया गेम प्लान, अधिकारी बन रहे मोहरा; फिर DM के नाम पर ठगी का प्रयास

Patna Crime News: पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत; पति-पत्नी हिरासत में