Move to Jagran APP

दो युवकों का शव पहुंचते ही गमगीन हुए शेखपुरा के वृंदावन के लोग

शेखपुरा। बुधवार की सुबह उजाला विखेरती सूर्य की किरण और चिड़ियों की चहचहाट के बीच शेखपुरा का समूचा वृंदावन गांव चीत्कार उठा। असल में गांव के लोग जब रात की नींद के बाद सुबह उठ दिनचर्या में जुटने की तैयारी में थे तभी गांव के मुहाने पर दो कमाऊ बेटों पप्पू तथा रंजीत का शव मध्यप्रदेश के सागर जिला से पहुंचा। इन दोनों युवकों की मौत शनिवार को सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के स्टोन क्रशर पर हादसे में मौत हो गई थी।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 23 Feb 2022 11:39 PM (IST)
Hero Image
दो युवकों का शव पहुंचते ही गमगीन हुए शेखपुरा के वृंदावन के लोग

शेखपुरा। बुधवार की सुबह उजाला विखेरती सूर्य की किरण और चिड़ियों की चहचहाट के बीच शेखपुरा का समूचा वृंदावन गांव चीत्कार उठा। असल में गांव के लोग जब रात की नींद के बाद सुबह उठ दिनचर्या में जुटने की तैयारी में थे तभी गांव के मुहाने पर दो कमाऊ बेटों पप्पू तथा रंजीत का शव मध्यप्रदेश के सागर जिला से पहुंचा। इन दोनों युवकों की मौत शनिवार को सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के स्टोन क्रशर पर हादसे में मौत हो गई थी। चार दिनों तक दोनों का शव वहीं पड़े रहने के बाद शेखपुरा जिला प्रशासन के हस्ताक्षेप पर मंगलवार की शाम सागर जिला प्रशासन ने परिजनों को सौंपा। वहां से विशेष एम्बुलेंस से दोनों का शव बुधवार की सुबह शेखपुरा के कसार थाना के वृंदावन गांव पहुंचा। जिला प्रशासन की तरफ से श्रम अधीक्षक विनय कुमार गांव पहुंचकर मृतकों के शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कसार के थानाध्यक्ष, हजरतपुर पंचायत के मुखिया, सरपंच तथा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बाद में दोनों शव का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान में किया गया। श्रम अधीक्षक ने बताया दोनों मृतक श्रमिकों के आश्रित को मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर योजना के तहत एक-एक लाख की सरकारी सहायता दी जाएगी। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दोनों श्रमिकों की मौत को लेकर मध्यप्रदेश के देवरी जिला में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।

--

मुआवजा और केस को लेकर सड़क जाम किया

जासं, शेखपुरा:

मध्यप्रदेश के सागर जिला में हादसे का शिकार हुए जिला के दोनों श्रमिकों पप्पू और रंजीत के आश्रित परिवार को सरकारी मुआवजा देने तथा स्थानीय थाना में केस दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को वृंदावन गांव में सड़क जाम किया। जाम की वजह से शेखपुरा-ससबहना सड़क पर आवागमन बाधित रहा। कसार थाना की पुलिस सड़क जाम को हटाने का प्रयास कर रही है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता पिटू चंद्रवंशी ने बताया सागर जिला में क्रशर पर काम के दौरान मरे दोनों युवकों के परिवार वालों को नियोक्ता ने एक कौड़ी तक नहीं दिया। वहां केस भी जैसे-तैसे दर्ज करके इस मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया। शव आने पर शेखपुरा जिला प्रशासन ने भी कुछ नहीं किया। दोनों परिवार को पांच-पांच लाख का मुआवजा और स्थानीय थाना में केस दर्ज करके मामले की जांच हो।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।