Move to Jagran APP

सुरसंड में रातो नदी में उफान से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

सीतामढ़ी। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जंघा आक्सी व रातो नदी में उफान आ गई है।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 05 Jun 2022 12:05 AM (IST)
सुरसंड में रातो नदी में उफान से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी
सुरसंड में रातो नदी में उफान से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

सीतामढ़ी। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जंघा, आक्सी व रातो नदी में उफान आ गई है। जिससे सुरसंड प्रखंड की श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर-5 महादलित टोला की सड़कों व सरेह में बाढ़ का पानी फैल गया है। वार्ड नंबर 5 महादलित टोला को बाढ़ से सुरक्षा के लिए रातो नदी के पश्चिम भाग में तटबंध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस बीच तटबंध निर्माण के ठेकेदार को जल्द से जल्द अधूरा कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। रातो नदी का पानी खेत व सरेह में फैल जाने से मूंग व सब्जियों की फसल डूब गई है। वार्ड 5 महादलित टोला सहित आस-पास के गांव व सरेह में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। रातो नदी में बाढ़ आने पर मुखिया रेणुका साह ने बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ संजय कुमार से राहत एवं बचाव की मांग की है। सूचना पर बीडीओ व सीओ ने श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी वार्ड नंबर 5 महादलित टोला पहुंचकर स्थित का जायजा लिया। संभावित बाढ़ के मद्देनजर आवश्यक तैयारी पर किया गया विचार-विमर्श चोरौत। चोरौत पूर्वी पंचायत स्थित अमनपुर गांव के पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया प्रमोद हाथी की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में धौंस नदी तटबंध मरम्मत, आवश्यक दवा की उपलब्धता, क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत एवं बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवार की सूची पर विचार विमर्श किया गया। वार्ड सदस्यों ने मुखिया प्रमोद हाथी को बताया कि वर्ष 2019 की सूची में से भी लगभग 30 प्रतिशत परिवार का नाम नहीं हैं। वर्ष 2019 में भी लगभग 20 प्रतिशत परिवार वंचित रह गया। इसको देखते हुए वंचित परिवार का सूची हम लोगों द्वारा बनाई गई है इसका अनुमोदन किया जाए। मुखिया प्रमोद हाथी ने सभी वार्ड सदस्यों को प्रखंड द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची एवं वंचित परिवारों को सूची बनाकर सोमवार को सीओ सह आपदा प्रभारी नीतेश कुमार से मिलकर चर्चा करने के साथ ही अनुमोदन कराने की बात कही। मौके पर पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार, सरपंच प्रभाकर झा, पंचायत सचिव रामेश्वर ठाकुर, उप मुखिया मुकेश मंडल, वार्ड सदस्य मुकेश चौधरी, मुन्नू चौधरी, धर्मेन्द्र राम, विन्देश्वर पासवान, सुरेन्द्र पासवान, संतला देवी, हेमंत कुमारी देवी, रेणु देवी, भाजपा पंचायत अध्यक्ष किसून साह, राजद पंचायत अध्यक्ष मोहन चौधरी व कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष उदित नारायण पासवान सहित अन्य वार्ड सदस्य एवं पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।