Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 'जब नीतीश कुमार महागठबंधन में...', भावना में बहे उपेंद्र कुशवाहा, याद दिला दी पुरानी बात

Bihar Politics उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर एक पुरानी बात याद दिलाई। उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन छोड़ने की बात पर भी जवाब दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनने के लिए सभी लोग एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की उन्होंने अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है।

By Mukesh Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 25 Feb 2024 12:58 PM (IST)
Hero Image
उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

संवाद सहयोगी, सुरसंड (सीतामढ़ी)। Bihar Political News: राष्ट्रीय लोक् मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को यहां कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार की 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा।

सुरसंड नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गा मंदिर परिसर में पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया।

नीतीश कुमार का मैंने विरोध किया था: उपेंद्र कुशवाहा

जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar), महागठबंधन में शामिल हो रहे थे तो मैंने इसका विरोध किया था। इसी के कारण जदयू से अलग होकर नई पार्टी बनाई, लेकिन देर सबेर नीतीश कुमार मेरी बातों पर सहमत हुए और एनडीए में वापस आ गए। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी लोग एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की उन्होंने अपील की। कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है।

इनके नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। एनडीए के हाथों में ही देश सुरक्षित है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को उन्होंने सनकी पदाधिकारी बताया। कहा कि शिक्षकों को गाली देते हुए वीडियो प्रसारित हुआ।

मुख्यमंत्री को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। कहा कि नीतीश कुमार ने राजद को जिंदा किया है। अगर वे राजद को जिंदा नहीं करते तो इस पार्टी का कहीं अता-पता भी नहीं रहता।

बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की होगी जीत: उपेंद्र कुशवाहा

उन्होंने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के लिए हम लोग हर स्तर पर जुटे हुए हैं। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, जिलाध्यक्ष चंद्रिका पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष महंत सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सारणी सैदपुर, विधानसभा प्रभारी प्रमोद आनंद, मुकेश यादव प्रदेश महासचिव रामबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष गुलशन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह जिला प्रधान महासचिव मो. संजीर अलम मंसूरी मौजूद थे।

इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पूजा सिंह, नीरज कुमार, निरंजन कुमार, हंसराज कुशवाहा, राजीव कुमार, राम इकबाल सिंह, राम आशीष सिंह, किरण गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष राम लगन सिंह, मोहम्मद रफीक आलम, उमेश सिंह कुशवाहा, अरुण सिंह कुशवाहा, रमाशंकर सिंह, आलोक सिंह, अजय कुमार, इंद्रजीत कुशवाहा, विक्रम चंद्रवंशी, नूर आलम, जितेंद्र कुमार, राम विनय सिंह कुशवाहा, राम दिनेश सिंह, विजय कुमार झा आदि मौजूद थे।

 यह भी पढ़ें

Bihar Politics: 'राजद के गुंडों के कारण...', अब जेडीयू ने दिया लालू की पार्टी को करारा जवाब, सियासी घमासान तय

Bihar Weather Today: बिहार में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, तीन दिन के लिए अलर्ट जारी, अभी ठंड का असर रहेगा जारी