Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: सीतामढ़ी में महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, सुबह पानी में तैरते मिले चारों के शव

Bihar News बिहार के सीतामढ़ी जिले में बेला थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी। घटना से पहले महिला के घर में आगजनी भी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 28 Aug 2024 09:16 AM (IST)
Hero Image
सीतामढ़ी के श्रीरामपुर गांव में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने की जांच।

जागरण टीम, सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव (तेलियाही) में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव तालाब से बरामद किया गया है।

गांव के लोगों का कहना है कि महिला ने अपने तीनों बच्चों के संग तालाब में कूदकर जान दी है। महिला अपने घर पर इन्हीं तीनों बच्चों के साथ अकेले रहा करती थी। उसका पति लुधियाना में सिलाई करता है।

घटना का कारण पति-पत्नी में अनबन की चर्चा है। महिला की पहचान गांव के संजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। तीनों बच्चों में 6 वर्षीय आर्यन, 4 वर्षीय सुशांत और डेढ़ वर्षीय हिमांशु नाम शामिल हैं।

(घटनास्थल पर इकट्ठा भीड़। जागरण फोटो)

महिला के घर में आगजनी

महिला के घर में आगजनी होने की भी जानकारी सामने आई है। बंद पक्के मकान के अंदर आग से काफी सारा सामान जलकर राख हो गया है।

लोगों का कहना है कि घर से धुआं उठता हुआ देखकर जब दौड़े तो मकान में ताला लटका हुआ था। घर के अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं।

यह देखकर सभी और घबरा गए उन्हें लगने लगा की ऐसा न हो कि चारों अंदर ही जल गए हो। अंदर चेक करने पर कोई भी ना था। इसके बाद गांव में लगे जन्माष्टमी मेले में लगे माइक से लोगों ने अनाउंस करवाया।

महिला के नाम से पुकार किया गया, ताकि वह कहीं मेला घूमने आई हो, तो अनाउंसमेंट सुनकर अपने घर लौट जाए। रात भर लोग चिंतित रहे।

(घटना से सदमे में गांव के लोग। जागरण फोटो)

सुबह में पड़े मिले चारों शव

सुबह-सुबह चारों के शव तालाब में देखे गए। इसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। शवों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Patna News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! गंगा में समाया टीचर, 5वें दिन भी नहीं चला पता; गुस्से में शिक्षक

Patna News: प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, छात्रों के साथ जबरदस्ती किया अननेचुरल सेक्स

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर