Move to Jagran APP

नेपाल बस हादसे में सीतामढ़ी के दो युवक नदी में बहे, एक का शव यूपी से बरामद; दूसरा अब भी लापता

Sitamarhi News नेपाल में शुक्रवार को भूस्खलन के चलते दो बसे नदी में बह गईं। इस हादसे में कई बस यात्रियों की जान चली गई। जिसमें कई भारतीय भी सवार थे। वहीं सीतामढ़ी के दो युवक भी इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें से एक युवक का शव यूपी के महाराजगंज में नारायणी नदी से बरामद किया गया है। एक अभी भी लापता है।

By Mukesh Kumar Edited By: Prateek Jain Updated: Sun, 14 Jul 2024 08:22 AM (IST)
Hero Image
रोती-बिलखती मृतक ऋषि की पत्नी व घर के अन्य सदस्य।

संवाद सहयोगी, बैरगनिया (सीतामढ़ी)। नेपाल में शुक्रवार तड़के भूस्खलन की चपेट में आकर दो बसों के उफनती नदी में बहने की घटना में शनिवार को ऋषिपाल साह (30) एक भारतीय नागरिक का शव बरामद किया गया। वहीं विवेक कुमार (25) अब भी लापता है। दोनों बसों में सात भारतीय नागरिकों समेत 50 से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बस हादसे के शिकार दोनों युवक बैरगनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। जमुआ गांव के ऋषिपाल साह (30) का शव शनिवार को चितवन पुलिस ने नारायणी नदी में तैरते अवस्था में बरामद किया है। वहीं विवेक कुमार (25) लापता है। दोनों युवकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। अभी यह नहीं पता चला है कि इस हादसे में सीतामढ़ी जिले से अभी और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

उधर, अपर समाहर्ता आपदा ब्रजकिशोर पाण्डेय ने एक शव की बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऋषिपाल साह के भाई सत्यपाल साह ने शव को बरामद कर लिया है।

शव बहकर यूपी के महाराजगंज जिला में चला गया था, जो वहां नारायणी नदी से बरामद किया गया है। लापता के बारे में हालांकि उन्होंने कोई जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।

काठमांडू में किराना दुकान चलाता था ऋषि‍

मिली जानकारी के अनुसार, जमुआ गांव के भरत प्रसाद साह के अविवाहित पुत्र विवेक कुमार गत शुक्रवार को घूमने काठमांडू गया। जहां उसे ऋषि ने घूमाया। ऋषि काठमांडू में रहकर अपने मंझोले भाई सत्यपाल साह(24) के साथ मिलकर किराना व जेनरल स्टोर्स की दुकान चलाता है।

चूंकि ग्रामीण विवेक गया था तो वह भी अपनी पत्नी को घर से लाने के लिए उसके साथ गणपति डीलक्स बस काठमांडू से पकड़ ली। बस नारायणगढ़-मुगलिंग सड़क खंड में सिमलताल के पास भूस्खलन में त्रिशूली नदी में शुक्रवार सुबह 3.30 बजे समा गई।

बस हादसे के बाद से दोनों परिवारों पर कहर टूट गया। घर में रोने-बिलखने से चीत्कार मची हुई है। गांव के लोग मर्माहत हैं। ऋषि के पिता जयराम साह बदहवाश हैं। होश आने पर सिर्फ यहीं कहते कि हमर त सब कुछ लूट गेल, कमाए वाला बेटा न रहल। उसी की कमाई से घर, परिवार चल रहा था। मंझोला बेटा सीधा-सादा है।

ऋषि की पत्नी सीमा देवी (26) की चीत्कार से सभी की आंखें नम हो जा रही हैं। पुत्र रोहित कुमार (09),पुत्री ज्योति कुमारी (05), आरोही कुमारी (02) दादा जयराम की गोद में हैं। जिन्हें यह भी पता नहींं कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है।

इधर, लापता विवेक की मां गीता देवी, बहन काजल कुमारी बिल्कुल बेसुध हो चुकी हैं तो पिता भरत प्रसाद साह बेटे के आने की राह देख रहे हैं। भरत साह कहते हैं कि मेरे गांव में वह किराना दुकान चलाता था।

यह भी पढ़ें - 

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में दिल दहलाने वाला हादसा, सोनबरसा में डूबने से भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत

नेपाल में नदी में बही बस के एक भारतीय का शव मिला, दुर्घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर मिली बॉडी; अन्य की तलाश जारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।