Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 'राज्य में 75 प्रतिशत आरक्षण दिया', CM नीतीश ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

सोमवार को सिवान के मैरवा स्थित हरेराम कॉलेज के प्रांगण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस जनसभा में सीएम नीतीश ने राजग समर्थित प्रत्याशी विजय लक्ष्मी के समर्थन जनता से वोट डालने की अपील की। उन्होंने बिहार में साल 2005 के पहले के समय का भी जिक्र किया और अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 20 May 2024 03:09 PM (IST)
Hero Image
CM नीतीश ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां (File Photo)

जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान के मैरवा स्थित हरेराम कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजग समर्थित प्रत्याशी विजय लक्ष्मी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार में बुरा हाल था।

हमारी सरकार बनी तो क्षेत्र में काम हुआ। सड़क बनी, लड़कियों और फिर लड़कों के लिए साइकिल योजना चली, महिलाओ के लिए पंचायत चुनाव में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया। स्वयं सहायता समूह में कमी को दूर किया। विश्व बैंक से कर्ज लेकर सहायता भी की।

इन योजनाओं का किया जिक्र

सीएम ने कहा कि जीविका दीदी योजना हम ने दी और उनका 10 लाख 51 हजार स्वयं सहायता समूह काम कर रहा है। पुलिस में महिलाए भर्ती हुई। हरघर नल जल पहुँचाई गई। बिजली पहुंचाई पहले बिजली कहां मिलती थी। पांच लाख को रोजगार दिया। 10 लाख को नौकरी देनी है। जातीय आधारित गणना कराई।

10 प्रतिशत अपर कास्ट के गरीबों समेत कुल 75 प्रतिशत को आरक्षण दिया। ये सब मुस्लिम का नाम लेते है और इन्होंने उनके लिए कुछ किया है जी? मेडिकल कॉलेज अनुमंडल अस्पताल कल्याण छात्रावास इंजिनियरिंग कॉलेज सड़क पुल सब काम कर रहे हैं। किसने काम नहीं किया।

हमने देश रत्न के पैतृक भवन का जीर्णोद्धार कराया है। हम चाहते हैं कि बिहार में 40 सीट जीते और देश में 400 सीट जीतेंगे। आप सभी नरेन्द्र मोदी को फिर पीएम बनायें।

ये भी पढे़ं-

Bihar Politics: 'हमने दस लाख लोगों को...', CM नीतीश ने रोजगार और नौकरी पर मांगा वोट, साल 2005 का भी किया जिक्र

Bihar Politics: नीतीश कुमार के सामने बड़ी चुनौती, छठे और सातवें चरण में इन 6 सीटों को बचाने की 'जंग'