गुठनी के लाल डॉ. सत्यनारायण ने बढ़ाया बिहार का मान, वियतनाम में मिला आइकॉनिक अवॉर्ड
सिवान के वैद्य मोहन प्रसाद और किरण देवी के पुत्र डॉ. सत्यनारायण गुप्ता को वियतनाम में इंटरनेशनल होमियो आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान होम्योपैथी चिकित्सा में उनके योगदान के लिए दिया गया। रजौली पूर्वी पंचायत में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेताओं को 29 अगस्त को पुरस्कार मिलेंगे जिसमें कंप्यूटर और साइकिल जैसे पुरस्कार शामिल हैं।
संवाद सूत्र, गुठनी (सिवान)। प्रखंड मुख्यालय के वैद्य मोहन प्रसाद एवं किरण देवी के पुत्र डॉ. सत्यनारायण गुप्ता को वियतनाम की राजधानी हनोई शहर में आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक समिट में शुक्रवार को शामिल किया गया।
जहां इन्हें इंटरनेशनल होमियो आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान को लेकर दिया गया।
वेलसन होम्योपैथी के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में एमडी डॉ. अनूप कुमार सिंह एवं सावित्री सिंह द्वारा संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया गया।
समारोह में कई देशों के करीब 150 होम्योपैथिक चिकित्सकों ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यनारायण ने कहा कि होम्योपैथी दवा बेहतर असरकारक है।
इसको लेकर अब ग्रामीण लोगों में भी जागरुकता आई है। स्वजनों कि मानें तो डॉ. सत्यनारायण गुप्ता की प्राइमरी शिक्षा गुठनी से हुई और मुजफ्फरपुर से होम्योपैथिक चिकित्सा की शिक्षा (बीएचएमएस) ग्रहण किए।
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में उत्तीर्ण बच्चों के बीच 29 को बंटेगा पुरस्कार
वहीं, दूसरी ओर रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली पूर्वी पंचायत के मुखिया संजय यादव ने अपने पंचायत के बच्चों को प्रोत्साहन के लिए रजौली पूर्वी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बीते मार्च में किया था। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 29 अगस्त को महादेव मोड़ स्थित भवन में किया जाना है।
आयोजक सह मुखिया ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार पंचायत के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में प्रोत्साहन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 218 बच्चे सम्मिलित हुए थे, जिनमें 92 छात्राएं भी शामिल हुई थीं।
प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को महादेव मोड़ स्थित आवासीय परिसर में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों में कंप्यूटर, साइकिल एवं स्कूल बैग समेत अन्य कई पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि व अफसर रहेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।