Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दस दिन में सिवान जंक्शन पर शान से लहराएगा तिरंगा

देश की एकता व अखंडता का प्रतीक तिरंगा झंडा को लहराते हुए देखना हर देशवासी के लिए बड़े ही गर्व की बात होती है। इसलिए रेलवे ने हर बड़े स्टेशनों पर यात्रियों के अंदर देशभक्ति के जज्बा को जगाए रहने के लिए तिरंगा झंडा लगाया है। इसी कड़ी में अब सिवान जंक्शन पर भी तिरंगा झंडा को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो दस दिन में जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में तिरंगा झंडा शान से लहरता हुआ जिलेवासियों के साथ साथ जंक्शन आने वाले हर यात्री को दिखेगा।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 11 Mar 2021 09:21 PM (IST)
Hero Image
दस दिन में सिवान जंक्शन पर शान से लहराएगा तिरंगा

सिवान । देश की एकता व अखंडता का प्रतीक तिरंगा झंडा को लहराते हुए देखना हर देशवासी के लिए बड़े ही गर्व की बात होती है। इसलिए रेलवे ने हर बड़े स्टेशनों पर यात्रियों के अंदर देशभक्ति के जज्बा को जगाए रहने के लिए तिरंगा झंडा लगाया है। इसी कड़ी में अब सिवान जंक्शन पर भी तिरंगा झंडा को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो दस दिन में जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में तिरंगा झंडा शान से लहरता हुआ जिलेवासियों के साथ साथ जंक्शन आने वाले हर यात्री को दिखेगा। इसके फाउंडेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे के इंजीनियरिग विभाग के अधिकारियों की देखरेख में निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जा रहा है।

लाइटिग की होगी विशेष व्यवस्था

जंक्शन के बाहर सर्कुलेटिग एरिया में जहां झंडा लगाया जाएगा वहां लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। ताकि झंडा जब हवा में लहराए तो वह हर किसी की नजर में आए। फिर वो चाहे जंक्शन पर प्रवेश करने वाले यात्री हों या फिर जंक्शन के आसपास के रहने वाले लोग हों। इस झंडे पर शाम में ही विशेष रूप से दुधिया रोशनी करने वाली एलईडी लाइटों को इसी पर फोकस कर लगाया जाएगा, ताकि इसकी चमक बरकरार रहे।

100 फीट ऊंचा होगा झंडा

जानकारी के अनुसार यह झंडा 100 फीट ऊंचा होगा। इस झंडे की लंबाई 40 फीट और चौड़ाई 30 फीट होगी। इसके लिए पाइप को भी उसी आकार में लंबा बनाया जाएगा कि इस झंडे का वजन वह पाइप उठा सके। आइओडब्लू राकेश कुमार ने बताया कि जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में 100 फीट का तिरंगा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। दस दिन में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दिन-रात स्पष्ट झंडा नजर आता रहेगा। इसके लिए लाइटिग की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें