Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Siwan Lok Sabha election Result 2024 : सिवान में दलीय और निर्दलीय के बीच मुकाबला, कौन मारेगा बाजी? देखें पल-पल का अपडेट

Siwan Lok Sabha election Result 2024 सिवान लोकसभा संसदीय सीट हाइप्रोफाइल सीट बन गई है। सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर जदयू उम्मीदवार विजयलक्ष्मी देवी निर्दलीय प्रत्याशी हेना शहाब व राजद के प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सिवान लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 13 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा।

By Mukul Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:35 AM (IST)
Hero Image
Siwan Lok Sabha election Result 2024 सिवान सीट का परिणाम

डिजिटल डेस्क, सिवान। Siwan Lok sabha election result 2024 सिवान सीट पर बिहार की सबसे हॉट लोकसभा सीटों में से एक है। सिवान सीट पर 25 मई को छठें चरण के तहत वोटिंग हुई। सिवान लोकसभा सीट से एनडीए समर्थत जदयू ने विजय लक्ष्मी कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। विजय लक्ष्मी रमेश कुशवाहा की पत्नी हैं।

वहीं, महागठबंधन ने बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और दिग्गज नेता अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा है। हालांकि, हिना शहाब के निर्दलीय चुनाव से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है।

हालांकि, हिना शहाब और अवध बिहारी चौधरी में मुस्लिम व यादव वोटों के बिखराव का फायदा जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी को मिलने के आसार हैं। अब सभी की नजर 4 जून को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है।

कभी राजद का था गढ़

कभी राजद का अभेद्य किला रहा सिवान लोकसभा सीट पर 2009 में निर्दलीय ओमप्रकाश यादव की जीत के बाद से राजग का कब्जा हो गया है। 2014 में जदयू और भाजपा दोनों अलग- अलग चुनाव मैदान में थी, तब भाजपा के सिंबल पर ओमप्रकाश यादव ने जीत दर्ज की थी।

2019 में जदयू की राजग में वापसी के बाद कविता सिंह यहां से विजेता बनीं थीं। कविता सिंह को हिना शहाब को उस वक्त कड़ी टक्कर मिली थी, लेकिन वह करीब 1 लाख वोटों से जीने में सफल रही थीं।

सिवान संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत छह विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें सिवान सदर, जीरादेई, दरौली (सुरक्षित), रघुनाथपुर, दारौंदा और बड़हरिया शामिल हैं। राजद के सिवान सदर से अवध बिहारी चौधरी, बड़हरिया से बच्चा पांडेय व रघुनाथपुर से हरिशंकर यादव तथा जीरादेई और दरौली से भाकपा माले के क्रमश: अमरजीत कुशवाहा व सत्यदेव राम विधायक हैं। वहीं, दरौंदा से भाजपा के कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह विधायक हैं।

सिवान में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

अवध बिहारी चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल

दिलीप कु सिंह, बहुजन समाज पार्टी

विजयलक्ष्मी देवी, जनता दल (यूनाइटेड)

संजय कुमार साह, भारतीय लोक नायक पार्टी

जीवन कुमार, निर्दलीय

दिलीप कुमार सिंह, निर्दलीय

देवकांत मिश्रा, निर्दलीय

प्रकाश मणि तिवारी, निर्दलीय

प्रमोद कुमार, निर्दलीय

महेन्द्र सिंह उर्फ महेन्द्र राय, निर्दलीय

डॉ. रवीन्द्र नाथ शुक्ल, निर्दलीय

सत्येन्द्र कुशवाहा, निर्दलीय

हेना शहाब, निर्दलीय

यह भी पढ़ें-

Valmiki Nagar lok sabha Chunav Result : वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर किसकी होगी जीत? यहां पढ़ें पूरा अपडेट