Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Most Wanted: सिवान का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, सिर पर था 2 लाख रुपये का इनाम; ASP पर चला दी थी गोली

सिवान के कुख्यात अपराधी गोलू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम था। बदमाश के पास से एक पिस्टल दो गोली 637 ग्राम चरस 34 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बता दें कि गोलू सिंह के खिलाफ 21 मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से गोलू सिंह की तलाश थी।

By Tarun Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:22 PM (IST)
Hero Image
गिरफ्तार गोलू सिंह के साथ प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ सदर अजय कुमार सिंह

जागरण संवाददाता, सिवान। जिले का कुख्यात बदमाश सह जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी गोलू सिंह उर्फ अंशु सिंह को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली, 637 ग्राम चरस, 34 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। कुख्यात गोलू सिंह पर जिले में 21 कांड दर्ज है और उस पर दो लाख का इनाम भी घोषित है।

मामले में शुक्रवार को सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने जीबी नगर थाना में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को बिहार-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से कुख्यात बदमाश गोलू सिंह उर्फ अंशु सिंह को एसटीएफ व डीआईयू, जीबी नगर थाना के पदाधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार गोलू सिंह द्वारा दिए गए स्वीकारोक्ती ब्यान के आधार पर निशान देही के आधार पर अवैध एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, 637 ग्राम चरस, 34 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल जब्त की गई। बताया कि गिरफ्तार बदमाश गोलू सिंह के विरुद्ध कुल 21 कांड दर्ज है। उस पर जीबी नगर, महाराजगंज सहित अन्य थाना में प्राथमिकी अंकित है।

गोलू सिंह ने तत्कालीन एएसपी पर की थी फायरिंग

बता दें कि तत्कालीन एएसपी कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में तरवारा थाना की टीम बदमाशों की गिरफ्तार करने पहुंची थी। जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी। चर्चा थी कि छापेमारी टीम को लीड कर रहे एएसपी कांतेश मिश्रा पर भी गोलू सिंह ने फायरिंग की थी और मौके का फायदा उठाकर भाग निकला था।

पुलिस ने गोलू के घर की थी कुर्की जब्त

जानकारी के अनुसार गोलू सिंह पर महाराजगंज थाना में दर्ज एक कांड में 2022 में कुर्की जब्ती हुई थी। बावजूद इसके वह हाजिर नहीं हुआ था। इसपर जीबी नगर, महारागंज, गोरेयाकोठी, बक्सर, आरा सहित अन्य जिलों के थानों में कई मामले दर्ज हैं। गोलू क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर सुर्खियों में बने रहता है।

यह भी पढ़ें-

झारखंड में NIA की एक और बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा सहित 5 के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

Most Wanted Criminal : सहरसा का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल साथी के साथ गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का था इनाम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर