Move to Jagran APP

Bihar News: बिहार में ध्वस्त हुआ एक और पुल, सिवान के दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा; बड़ी वजह आई सामने

Siwan News बिहार में पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार सिवान के महाराजगंज प्रखंड में पुल ध्वस्त हो गया है। इसके चलते दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है। बता दें कि इससे पहले अररिया में भी एक पुल ध्वस्त हो गया था जिसके बाद कई सवाल उठने लगे थे। अररिया पुल के ध्वस्त होने के मामले में कई इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया।

By Kirti Kumar Pandey Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 22 Jun 2024 11:10 AM (IST)
Hero Image
बिहार के सिवान में ध्वस्त हुआ पुल (जागरण)

जागरण संवाददाता, सिवान। Bihar News Today: अररिया के बाद बिहार में एक और पुल ध्वस्त हो गया है। इस बार सिवान जिले  के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा गांव में नहर के बीचोबीच बना नहर पुल अचानक ध्वस्त हो गया है। पुल के टूटने की वजह से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है।

बड़ी वजह आई सामने

सिवान में पुल टूटने की वजह मिट्टी कटाव बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बिहार के अररिया में भी नवनिर्मित बकरा पुल ध्वस्त हो गया था जिसके बाद राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई थी।

अररिया पुल मामले में कई इंजीनियरों पर गिरी गाज, ठेकेदार हुआ ब्लैकलिस्टेड

अररिया पुल के ध्वस्त होने के मामले में कई इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया। इसके अलावा ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। राज्य सरकार ने जांच समिति बनाकर 7 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: ' मैं अब मुख्यमंत्री को...', नीट पेपर लीक पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी; अपने पीएस पर दिया ये बयान

Prashant Kishor: 'इस बार हम लिखकर दे रहे हैं कि NDA सरकार...', प्रशांत किशोर ने खुले मंच से कर दिया एलान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।