Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अपराधी बेखौफ! भूमि विवाद सुलझाने गए इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हथियार छीनने की कोशिश; तीन अरेस्ट

बिहार के सिवान में अपराधियों का मनोबल तेजी से बढ़ रहा है। यहां तक कि वह पुलिस पर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। भूमि विवाद सुलझाने गए इंस्पेक्टर एवं थाना अध्यक्ष पर बदमाशों ने हमला कर दिया। अब इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों पर पुलिस का राइफल छीनने का भी आरोप है।

By Prasan Kumar (Daraunda)Edited By: Mukul KumarUpdated: Mon, 25 Sep 2023 12:05 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान): बिहार के सिवान में दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद सुलझाने गए महाराजगंज सर्किल इंस्पेक्टर, दारौंदा थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल पर जानलेवा हमला एवं जवानों से राइफल छीनने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार लोगों में गौरीशंकर राय, विजय शंकर राय एवं विकास राय शामिल हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने थाना में प्राथमिकी कराई है। जिसमें आठ लोगों को आरोपित किया गया है।

आपस में उलझे लोग

उन्होंने आवेदन में बताया है कि सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय द्वारा थाना कांड संख्या 267/2023 में पर्यवेक्षण के लिए रसूलपुर चलने को कहा गया। इस दौरान अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर व पुलिस बल के साथ रसूलपुर गांव पहुंचे।

इस दौरान कांड के वादी रसूलपुर निवासी उमेश यादव, सत्येंद्र यादव, सुभाष यादव, कमलेश यादव, अभिषेक यादव, गौरीशंकर राय, विजय शंकर राय एवं विकास कुमार यादव सहित अन्य 8-10 अज्ञात लोग आपस में उलझ गए तथा गाली गलौज करने लगे।

पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज 

इसी दौरान विवादित स्थल पर सभी जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। पुलिस बल द्वारा दूसरी बार भी इसे रोकने का प्रयास करने लगी, इसी क्रम में वे सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से जानलेवा हमला कर दिए।

यह भी पढ़ें-  सिवान में चरम पर अपराध! बदमाशों ने तीन युवकों से मारपीट कर छीन ली सोने की चेन, मोबाइल और बाइक

इस घटना में सभी को गंभीर चोटें आई। इस दौरान वे लोग राइफल छीनने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान अधिकारियों ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर अधिक संख्या में पुलिस बल आने के बाद वे सभी लोग इधर-उधर भागने लगे।

इसी क्रम में तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस उमेश यादव, सत्येंद्र यादव, सुभाष यादव, कमलेश यादव, अभिषेक यादव समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- पुलिस की मौजूदगी में किशोर पर बरसाए गए ताबड़तोड़ चाकू, तमाशबीन बने रहे लोग

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।