Move to Jagran APP

Bihar News: व्यापारी फर्जी किसान बनकर नहीं बेच सकेंगे धान, आधार और बायोमेट्रिक से किया जा रहा सत्यापन

Dhan Kharid धान की खरीद 2023-24 में जिले में एक नवंबर से धान की खरीदारी शुरू हो गई है। ऐसे में अब फर्जी किसान बनकर व्यापारी धान नहीं बेच पाएंगे। विभाग द्वारा किसानों का आधार व बायोमेट्रिक मशीन से सत्यापन का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी पैक्स और व्यापार मंडल पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने काे भी निर्देशित किया गया है ताकि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

By Anshuman KumarEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 05 Nov 2023 05:53 PM (IST)
Hero Image
जिला सहकारिता विभाग कार्यालय, सि‍वान

जागरण संवाददाता, सिवान। धान की खरीद 2023-24 में जिले में एक नवंबर से धान की खरीदारी शुरू हो गई है। ऐसे में अब फर्जी किसान बनकर व्यापारी धान नहीं बेच पाएंगे।

विभाग द्वारा किसानों का आधार व बायोमेट्रिक मशीन से सत्यापन का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी पैक्स और व्यापार मंडल पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने काे भी निर्देशित किया गया है, ताकि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके, साथ ही साथ रैयत और गैर रैयत किसानों की भी पहचान हो सके।

इससे किसानों के जमीन के कागज लेकर पैक्स अध्यक्षों द्वारा मनमानी धान खरीद करने पर भी रोक लग जाएगा। जिला सहकारिता विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 45 केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू हो गई है।

धान की बिक्री को लेकर करीब कुल 3157 किसानों ने निबंधन कराया है। इसमें 1666 रैयत व 1491 गैर रैयत किसान शामिल हैं। वहीं पैक्स मेें धान बिक्री के लिए 2907 व व्यापार मंडल में 250 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

चार दिनों में 13 किसानों से हुई है 101 एमटी धान की खरीदारी

जिला सहाकरिता विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चार दिनों में यानी शनिवार तक जिले के 13 किसानों से अबतक कुल 101.42 एमटी धान की खरीदारी की गई है। इसमें सिसवन प्रखंड के पांच, भगवानपुर हाट, रघुनाथपुर व गुठनी प्रखंड के दो-दो तथा गोरेयाकोठी व महाराजगंज प्रखंड के एक-एक किसान शामिल हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

पैक्स गोदाम पर डाटाबेस से जुड़े किसान अपना धान स्वयं बोरे में भरकर लाएंगे। पहले उनकी बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद नमी मापक यंत्र से धान की नमी माप की जा रही है। धान खरीद के बाद पैक्स अध्यक्ष द्वारा किसानों को प्राप्ति रसीद दिया जा रहा है। - सौरव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सिवान

यह भी पढ़ें - चौंकि‍ए मत! अब खेतों का भी तय हो रहा कटऑफ, लिमिट में आने वालें किसानों को ही मिलेगा कृषि फीडर का कनेक्शन

यह भी पढ़ें - Bihar News: रोशनी के त्योहार दीपावली के पकवानों पर महंगाई की मार, मैदे से लेकर देशी घी तक के भाव में लगी आग

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।