Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी...' बिहार के सुपौल में सांसदों के निलंबन पर I.N.D.I.A. गठबंधन का रोषपूर्ण प्रदर्शन

Bihar News लोकसभा व राज्यसभा के 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी गठबंधन INDIA ने आज रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। सुपौल में भी आज यही नजारा देखने को मिला। इस दौरान आइएनडीआइए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने संविधान की हत्या बंद करो मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी सांसदों का निलंबन वापस लो आवाज दो हम एक हैं के नारे भी लगाए।

By Rajesh Kumar Singh Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 22 Dec 2023 05:24 PM (IST)
Hero Image
सभा में शामिल इंडिया गठबंधन के नेतागण प्रदर्शन करते हुए।

जागरण संवाददाता, सुपौल। संसद के शीतकालीन सत्र में आइएनडीआइए गठबंधन के सांसदों को अवैध रूप से निलंबन पर गठबंधन के द्वारा शुक्रवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विमल यादव, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, राजद के प्रधान महासचिव भूपनारायण यादव, कम्युनिष्ट पार्टी की ओर से सुरेश्वर सिंह ने किया। प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से निकलकर आंबेडकर चौक, महावीर चौक, स्टेशन चौक होते हुए लोहियानगर चौक पर सभा में तब्दील हो गया।

केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर हुई जमकर नारेबाजी

इस बीच आइएनडीआइए गठबंधन के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा थामे हुए भारत सरकार के खिलाफ नारा 'संविधान की हत्या बंद करो', 'मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी', 'सांसदों का निलंबन वापस लो', 'आवाज दो हम एक हैं' लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह राजद के नेता यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए आम जनता को सड़क पर आना होगा।

संसद में विरोधियों के साथ किया गया दुर्व्‍यवहार

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार होगी और देश भाजपा से मुक्त होगा। इस अवसर पर गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता दल यू के जिलाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भाजपा सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

उन्होंने कहा कि संसद के इतिहास में आज तक इस तरह का दुर्व्यवहार विरोधियों के साथ कभी नहीं हुआ। यह भाजपा का अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। इस सरकार में आम जनता का शोषण किया जा रहा है।

संसद में विरोधियों को बोलते नहीं दिया जा रहा है। देश की सभी संवैधानिक संस्थानों को भाजपा का संगठन बना दिया गया है। आज देश में एक भी संस्थान नहीं बचा जो निष्पक्ष होकर आम जनता के लिए काम कर सके।

मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ा रही है भाजपा

जदयू महासचिव ओम प्रकाश यादव ने कहा कि यह नागपुर से चलने वाली सरकार आम जनता की आवाज को बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो संगठन आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की दलाली करता था आज वह राष्ट्रभक्त होने का दावा करता है।

यह सरकार ज्वलंत मुद्दों से भटकाकर मंदिर, मस्जिद, कब्रिस्तान और श्मशान के नाम पर आम जनता को लड़वाना चाहती है। जदयू प्रवक्ता प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि भाजपा के सरकार में युवा, किसान, महिला सभी त्रस्त हैं। आज देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

मौके पर अमर कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद यादव, हरे कांत झा, युगल किशोर अग्रवाल, जीतेन्द्र झा,पीताम्बर पाठक, रामनाथ मंडल, अनोज कुमार आर्य, दिनेश प्रसाद यादव, बिजय कुमार यादव, सोनी कुमारीआदि बड़ी संख्या में आइएनडीआइए गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Bihar News: ट्रक का चक्का फटने से बाइक सवार युवक की मौत, खून से लथपथ देख आसपास के लोग भी घबराए

यह भी पढ़ें: Bihar School Blast: हाई स्कूल में एक के बाद एक तीन विस्फोट, शिक्षकों और छात्रों में दहशत का माहौल