Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Supaul Lok Sabha election Result 2024 : सुपौल लोकसभा सीट पर जदयू के कामैत ने जमाया कब्जा, RJD को लगा धक्का

Supaul lok sabha election Result Live सुपौल लोकसभा सीट पर मंगलवार को हुई वोटों की गिनती से फैसला हो गया कि यहां से चौथा सांसद कौन होगा? जदयू के दिलेश्वर कामैत ने राजद के चंद्रहास चौपाल को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से हराया। बता दें कि इस सीट पर चुनाव मैदान में कुल 15 उम्मीदवार उतरे थे। यहां 19 लाख 22 हजार 45 मतदाता हैं।

By Mukul Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:41 PM (IST)
Hero Image
Supaul Lok Sabha election Result 2024 : सुपौल लोकसभा सीट पर जदयू ने जमाया कब्जा।

डिजिटल डेस्क, सुपौल। Supaul Lok Sabha election Result 2024 : सुपौल लोकसभा क्षेत्र से जदयू के दिलेश्वर कामैत ने दोबारा अपनी जीत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल के चंद्रहास चौपाल को एक लाख 69 हजार 803 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। दिलेश्वर कामैत को 5,95,038 मत प्राप्त हुए तो चंद्रहास चौपाल को 4,25,235 मत मिले।

तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी बैद्यनाथ मेहता रहे जिन्हें 51,652 मत मिले। विगत चुनाव के नतीजों की ओर एक नजर डालते हैं तो 2019 के चुनाव में जदयू के दिलेश्वर कामैत को 597377 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन को 330524 मत।

यानी 54.23 फीसद मत लाकर दिलेश्वर कामैत ने अपनी जीत दर्ज कराई थी, जबकि कांग्रेस के रंजीत रंजन को 30.01 फीसद वोट पड़े थे। किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त नहीं मिल पाई थी। 2014 के चुनाव में भी जब कांग्रेस ने विजय पताका फहराया था तब संघर्ष त्रिकोणात्मक था।

भाजपा, कांग्रेस और जद यू तीनों अलग-अलग मैदान में थे। कांग्रेस की रंजीत रंजन को 3,32,927, जदयू के दिलेश्वर कामैत को 2,73,255 तथा भाजपा के कामेश्वर चौपाल को 2,49,693 वोट पड़े थे। यानी 34.30 फीसद वोट लेकर कांग्रेस की रंजीत रंजन विजयी हुई थी। जबकि दिलेश्वर कामैत को 28.16 तथा कामेश्वर चौपाल को 25.73 फीसद वोट पड़े थे।

तीसरी बार जदयू को मिली है जीत

सुपौल लोकसभा क्षेत्र से अब तक तीन बार जदयू तो एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। सुपौल लोकसभा क्षेत्र के गठन के बाद 2009 के चुनाव में जदयू के विश्वमोहन कुमार, 2014 में कांग्रेस की रंजीत रंजन, 2019 में जदयू के दिलेश्वर कामैत और 2024 के चुनाव में फिर जदयू से दिलेश्वर कामैत ने अपनी जीत दर्ज कराई है।

यह लोकसभा क्षेत्र छह विधानसभा क्षेत्रों को जोड़कर बनाया गया है। जिसमें सुपौल जिले के पांच निर्मली, सुपौल, पिपरा, त्रिवेणीगंज व छातापुर और मधेपुरा जिले का एक विधानसभा क्षेत्र सिंहेश्वर शामिल है। सुपौल जिले के पांच विधान सभा क्षेत्रों में चार पर जदयू तो एक पर भाजपा का कब्जा है।

सहरसा सीट खत्म होने पर बनी थी सुपौल सीट

सुपौल लोकसभा क्षेत्र 2009 में अस्तित्व में आया और सहरसा सीट को समाप्त कर दिया गया। सुपौल का अधिकांश हिस्सा सहरसा लोकसभा क्षेत्र का ही है। सुपौल लोकसभा सीट में जिले के निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर तथा मधेपुरा जिले का सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

यहां बाढ़ और पलायन दो अहम मुद्दे हैं। इससे निजात की आस दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। पलायन का आलम यह है कि अधिसंख्य गांवों में बच्चे और बुजुर्ग पुरुष ही मिलते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में 71.68 प्रतिशत महिला और 60 55 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने वोट दिए। चुनावी विशेषज्ञों के अनुसार इस सीट पर जीत-हार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के वोटरों की अहम भूमिका होती है।

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

  • 1952 - ललित नारायण मिश्र - कांग्रेस
  • 1957 - ललित नारायण मिश्र - कांग्रेस
  • 1962 - भूपेंद्र नारायण मंडल- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
  • 1964 - लहटन चौधरी- कांग्रेस
  • 1967 - गुणानंद ठाकुर- संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
  • 1971 - चिरंजीव झा - कांग्रेस
  • 1977 - विनायक प्रसाद यादव - जनता पार्टी
  • 1980 - कमलनाथ झा - कांग्रेस
  • 1984 - चंद्रकिशोर पाठक- कांग्रेस
  • 1989 - सूर्यनारायण यादव - जनता दल
  • 1991 - सूर्यनारायण यादव - जनता दल
  • 1996 - दिनेश चंद्र यादव- जनता दल
  • 1998 - अनूपलाल यादव - राजद
  • 1999 - दिनेश चंद्र यादव - जदयू

सुपौल में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • किरण देवी, बहुजन समाज पार्टी
  • चन्द्रहास चौपाल, राष्ट्रीय जनता दल
  • दिलेश्वर कामैत, जनता दल (यूनाइटेड)
  • उमेश प्रसाद साह, जय हिन्द पार्टी
  • मो. कलीम खाँ, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  • रमेश कुमार आनंद, प्राउटिस्ट ब्‍लॉक, इंडिया
  • राज कुमार यादव, वीर के वीर इंडियन पार्टी
  • शिव हरि अग्रवाल, भारत निर्माण पार्टी
  • अजय कुमार साह, निर्दलीय
  • अब्दुल मतीन, निर्दलीय
  • नीतिश कुमार, निर्दलीय
  • बमबम कुमार, निर्दलीय
  • बैद्यनाथ मेहता, निर्दलीय
  • योग नारायण सिंह, निर्दलीय
  • विन्देश्वरी प्रसाद, निर्दलीय

यह भी पढ़ें-

Godda Lok Sabha Chunav Result : गोड्डा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा, क्या विजयी रथ रोक पाएगी कांग्रेस?

Dhanbad lok sabha Chunav Result : धनबाद में चौका मारने की तैयारी में BJP, 20 साल बाद कांग्रेस खोज रही मौका