Move to Jagran APP

Supaul News: पोषण माह के तहत स्कूलों में चलाया गया जागरुकता अभियान, छात्रों को मिलेगा फायदा

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सुपौल के विभिन्न स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाया। जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा ने बच्चों को पोषण के महत्व के बारे में बताया। अभियान का उद्देश्य कुपोषण से निपटना आहार प्रथाओं में सुधार लाना और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। छात्रों को इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

By Abhishek Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:22 PM (IST)
Hero Image
सुपौल में छात्रों के बीच चलाया जाएगा अभियान (जागरण सांकेतिक फोटो)

 जागरण संवाददाता, सुपौल। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसरमा, आदर्श मध्य विद्यालय सुपौल एवं मध्य विद्यालय सरही मलिकाना नगर परिषद सुपौल में बच्चों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया। जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा द्वारा बच्चों को पोषण के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह एक वार्षिक अभियान है।

जिसका उद्देश्य पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना, आहार प्रथाओं में सुधार लाना तथा बच्चे, किशोर ,गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माता सहित कमजोर समूहों के बीच कुपोषण से निपटना है। सातवां राष्ट्रीय पोषण माह के मुख्य विषय एनीमिया, विकास निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, राष्ट्रीय पोषण माह का लक्ष्य, खाद्य सुरक्षा से सुनिश्चित करना, सुखद आहार प्राप्त करने की संभावना, सभी वर्गों के लिए बढ़ाना और पोषण संचार के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना है।

पोषण की महत्ता स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और आर्थिक विकास से सभी क्षेत्रों में दिखाई देती है। अच्छा पोषण मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। अभियान में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसरमा के प्रधान प्रशांत कुमार, शिक्षक प्रकाश कुमार झा, इलाचंद्र जोशी, खुशबू कुमारी, मु. कलीम अंसारी, जितेंद्र मंडल, शैलेंद्र कुमार ठाकुर, कुमारी चंद्रा चंदन, शालिनी शोभा, किरण कुमारी, श्वेता कुमारी, धीरेंद्र कुमार, अभय शंकर झा, सतीश कुमार झा, मु. जाकिर हुसैन, जितेंद्र पासवान, वीरेंद्र कुमार, आशा मुकुंद, कविता कुमारी, जगदेव साह आदि का सहयोग रहा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें