Move to Jagran APP

Supaul News: देह व्यापार के मामले में आया बड़ा अपडेट! पुलिस ने 7 लोगों को किया नामजद; मुख्य सरगना को पहले ही काबू कर चुकी है पुलिस

सुपौल के त्रिवेणीगंज में पुलिस ने बीते दिनों देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने रैकेट के मुख्य सरगना और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को नामजद किया है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

By Rajesh Kumar SinghEdited By: Rajat MouryaUpdated: Thu, 23 Nov 2023 02:45 PM (IST)
Hero Image
देह व्यापार के मामले में आया बड़ा अपडेट! पुलिस ने 7 लोगों को किया नामजद

संवाद सहयोगी, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार के वार्ड नंबर 21 स्थित पंचानंद यादव के पुराने सिनेमा हॉल में चल रहे देह व्यापार के उद्भेदन को लेकर पुअनि धर्मवीर कुमार साथी ने अपने फर्द बयान पर सात लोगों को नामजद करते हुए स्थानीय थाने में अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 और 4/6 पॉक्सो एक्ट अंर्तगत कांड संख्या 454/23 दर्ज किया।

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए मंगलवार की रात संचालक पंचानंद यादव एवं उनके सहयोगी महिला नगिनिया देवी को गिरफ्तार कर लिया। फर्द बयान में बताया गया है कि सूचना मिली थी कि पंचानंद यादव और उसकी सहयोगी महिला नगिनिया देवी अन्य कुछ लोगों के सहयोग से जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं अपने पुराने सिनेमा हाल में देह व्यापार का धंधा कर रहा है।

जिसके बाद वहां छापेमारी की गई तो रेखा देवी पति रंजीत यादव केंजारा जदिया, संगीता देवी पति अमित यादव वार्ड नंबर 20, काजल कुमारी पति हरि पासवान बेरदह वार्ड नंबर 4 थाना करजाईन व एक नाबालिग मौजूद पाई गई। नाबालिग छह माह पूर्व से ही पंचानंद यादव के पुराने सिनेमा हॉल आ रही है।

नाबालिग के बयान पर पुलिस के सामने कई राज खुले। उसे फोटो वायरल कर दिए जाने के नाम पर ब्लैक मेल किया जाता रहा। बताया जाता है कि गिरफ्तार पंचानंद यादव और उसकी सहयोगी महिला नगिनिया देवी दोनों चोरी छिपे अवैध रूप से देह व्यापार के इस धंधे में संलिप्त है और इनलोगों के द्वारा नाबालिग को भय एवं प्रलोभन देकर इस धंधे में पैसा कमाने के लिए उपयोग किया जाता है। पंचानंद यादव इस धंधे का मुख्य सरगना है।

मुख्य सरगमना समेत एक महिला की गिरफ्तारी की गई है। बाक सभी बिन्दुओं पर जांच चल रही है। - विपिन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: नशे में चूर शख्स बना हैवान... पहली बीवी की तरह दूसरी को भी उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह जान चौंक जाएंगे आप

ये भी पढ़ें- Madhubani Crime: सनकी युवकने बहनोई के बड़े भाई को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, सो रहा था अधेड़; अब मौत की नींद सो गया

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।