Move to Jagran APP

Chirag Paswan: 'संयोजक का नाम सुनते ही दौड़े-दौड़े दिल्ली पहुंच जाते हैं...' चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

Bihar News बिहार के हाजीपुर में चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब बिहार की चिंता नहीं है। वह सिर्फ अब प्रधानमंत्री और संयोजक बनने का ख्वाब देख रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया। नीतीश कुमार ने युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया।

By Ravikant Kumar Edited By: Sanjeev KumarPublished: Sun, 07 Jan 2024 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2024 04:15 PM (IST)
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बोला जोरदार हमला (जागरण)

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। मुख्यमंत्री का खेल खेलने का शौक ने बिहार को बर्बाद किया है। जबसे इनको विपक्ष को एक करने का शौक चढ़ा है  तब से बिहार का बेड़ा गर्क कर दिया है।। अब मीटिंग में जाएंगे कि नहीं जाएंगे सिर्फ इसी बात की चर्चा हो रही है। उनका ध्यान अब बिहार पर बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बिहार को अंधेरे में छोड़ दिया है।

हाजीपुर में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मीडिया से यह बात कहीं।

बिहार अब नीतीश कुमार के कंट्रोल में नहीं: चिराग पासवान

उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में बिहार में हुई हत्या, बढ़ते अपराध एवं शराबबंदी की विफलता को समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री मेरे प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं यहां कितनी बैठक कि इन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों के साथ ताकि बिहार में अपराध एवं भ्रष्टाचार को नियंत्रित किया जा सके। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार अब नीतीश कुमार के कंट्रोल में नहीं है।

संयोजक के नाम पर दौड़े-दौड़े दिल्ली पहुंच जाते हैं नीतीश: चिराग पासवान

बिहार में ठंड से लोग मर रहे हैं, कितनी बैठक की इन्होंने कि बिहार में शेल्टर होम या आश्रय बना दिया जाए। इन तमाम चीजों पर हमारे मुख्यमंत्री की आंखें बंद रहती है, उनके कान में जू तक नहीं रेंगती है। जब बात संयोजक बनने किया है कि तो दौड़े-दौड़े दिल्ली, बेंगलुरु एवं मुंबई जाएंगे। हर जगह बेइज्जत होकर आएंगे। फिर अगली बार उम्मीद लगा कर जाएंगे। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के अधिकारियों के साथ बैठकर बिहार की समीक्षा नहीं करेंगे।

फोन करेंगे नेताओं को कि हमको संयोजक बनने प्रस्ताव रखिए, हमको संयोजक बनने के लिए आप लोग बात करिए। मुख्यमंत्री का काम मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालना एक लंबे समय से सालों पहले इन्होंने बंद कर दिया। गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभालना भी बंद कर दिया। बस इनको जिम्मेदारी चाहिए सिर्फ संयोजक बनने की क्योंकि वही रास्ता है।

नीतीश कुमार के मन में पीएम नहीं बनने की टीस: चिराग पासवान

मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इनको प्रधानमंत्री की दावेदारी करने की जो इनकी टिस है, इनके अंदर की एक कसक है कि वह तीन बार के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो हम तीन बार के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की रेस में क्यों पीछे गए।

उनके मन में यह कसक हमेशा चुभती है। मुख्यमंत्री के एनडीए में आने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि वह हर जगह के दरवाजे खुले रखते हैं, मेरे मुख्यमंत्री अपनी महत्वाकांक्षाओं को साधने के लिए इंडिया एलाइंस को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि अपनी महत्त्वाकांक्षा पूरा करने के लिए कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन के नेताओं को नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं

अपने रास्ता कैसे बनाना है मुख्यमंत्री को बखूबी आता है, कैसे जॉर्ज साहब, शरद यादव, अपने करीबी आरपी सिंह एवं काफी करीबी होने के बावजूद ललन सिंह को साइड लाइन करके खुद अध्यक्ष बन जाना। को अध्यक्ष पद से हटाकर खुद अध्यक्ष बन जाना। यह तमाम रास्ता बनाना हमारे मुख्यमंत्री को बखूबी आता है। और वह सारे रास्ते खुले रखते हैं।

इसीलिए तो नीतीश कुमार पर इंडिया एलायंस के घटक दल के नेता विश्वास नहीं करते हैं, कैसे विश्वास करेंगे जिन पर बिहार की जनता विश्वास नहीं करती जो दो-दो बार जनादेश का अपमान कर चुके हो 2015 का जनादेश महागठबंधन के साथ और सरकार चलाएं एनडीए के साथ 2020 का जनादेश एनडीए के साथ और सरकार चला रहे महागठबंधन के साथ जब यहां अपनी जनता का नहीं हुई तो किसी गठबंधन क्या-क्या होंगे।

चिराग पासवान जढुआ चिकनौटा राम भजन प्रसाद सिन्हा की धर्मपत्नी स्वर्गीय कमल फूल देवी के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

इस मौके पर इस मौके पर संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह,युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय,उद्योगपति विकाश सिंह,प्रदेश महासचिव रणविजय चौरसिया,राजकुमार गुप्ता, हरिहर पासवान,संतोष शर्मा, अनिल कुशवाहा, इंदल पासवान, सौरभ यादव,धर्मवीर यादव,राकेश पासवान,अभिजीत शर्मा, अमरनाथ राय, अखिलेश राय, भोला भगत, चन्दन पासवान,सुरेश राय,सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

Ram Mandir: 'अयोध्या में किसी का श्राद्ध हो रहा है क्या', निमंत्रण को लेकर जेडीयू सांसद के बिगड़े बोल

Bihar News: शीत लहर कब चलती है, बच्चों के लिए कितना खतरनाक? पढ़ें इससे बचाव के उपाय


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.