Move to Jagran APP

Chirag Paswan : कौन हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान? इंजीनियर की पढ़ाई और कंगना रनौत संग फिल्म में किया था काम

Chirag Paswan बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए चिराग पासवान ने रविवार को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले ली। उन्हें मोदी 3.0 में जगह मिली है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। आइए जानते हैं चिराग का अब तक राजनीतिक सफर कैसा रहा है।

By Abhishek shashwat Edited By: Yogesh Sahu Published: Sun, 09 Jun 2024 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2024 09:11 PM (IST)
Chirag Paswan : कौन हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान? इंजीनियर बनने के बाद कंगना रनौत संग की ये फिल्म

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Chirag Paswan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को जगह मिली है। हाजीपुर लोकसभा सीट से चुने गए चिराग पासवान ने रविवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

बता दें कि चिराग पासवान के पिता स्व. रामविलास पासवान भी केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। चिराग ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

चिराग पासवान का प्रोफाइल (Chirag Paswan Profile)

  • नाम- चिराग पासवान
  • जन्म- 31 अक्टूबर 1982
  • उम्र- 42 वर्ष
  • पिता- स्व. रामविलास पासवान
  • पता- मंत्री जी का टोला, शहरबन्नी, प्रखंड- अलौली, जिला-खगड़िया, बिहार
  • शिक्षा- बी.टेक, सेकेंड सेमेस्टर (2005)
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी, झांसी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी।

चिराग पासवान का सियासी सफर

  • वर्ष 2019 में अपने पिता स्व. रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
  • वर्ष 2021 में अपने चाचा और हाजीपुर के सांसद पशुपति पारस गुट के अलग होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का गठन किया और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
  • वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राजद के शिवचंद्र राम को हराया। चिराग ने शिवचंद्र राम को एक लाख 70 हजार 105 मतों के अंतर से हराया।
  • वर्ष 2019 में जमुई से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और अपने प्रतिद्वंद्वी भूदेव चौधरी को हराया था।
  • वर्ष 2014 में जमुई से ही लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और अपने प्रतिद्वंद्वी सुधांशु भास्कर को हराया था।

अभिनेता से राजनेता बनने की राह पर चल कर चिराग बने मंत्री

चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले बॉलीवुड में काम किया था। चिराग की फिल्म मिले ना मिले हम साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ काम किया था। बता दें कि कंगना रनौत भी इस साल मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं।

2010 और 2011 में बॉलीवुड में काम करने के बाद अभिनय के क्षेत्र से रास्ता बदल लिया और 2014 में संसदीय क्षेत्र जमुई से लोकजनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर पहली बार सांसद बने।

यह भी पढ़ें

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने रिकॉर्ड तीसरी बार ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, मिल सकता है मलाईदार विभाग

Lalan Singh : नीतीश के भरोसेमंद ललन सिंह को मोदी भी करते हैं पसंद, केंद्रीय कैबिनेट में मिली जगह


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.