Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Crime: कोर्ट के मुंशी को बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत; साथी की ऐसे बची जान

Bihar Crime News हाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने कोर्ट के मुंशी को सरेआम गोली मार दी है। इसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महुआ थाना के पहाड़पुर गांव निवासी राज मंगल राय के पुत्र रंजन कुमार बताया गया है।

By Ravikant Kumar Edited By: Mukul KumarUpdated: Wed, 17 Jan 2024 01:36 PM (IST)
Hero Image
हाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने कोर्ट के मुंशी को सरेआम गोली मार दी

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हाजीपुर मुजफ्फरपुर एन एच 22 सराय थाना क्षेत्र के लाल कोठी होटल के निकट दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट जा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली मारने के पश्चात बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोग एवं पुलिस ने आनन फानन में घायल अवस्था में रंजन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी राज मंगल राय के 25 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार थे। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में कई वकील पहुंचे।

घटना को लेकर सिविल कोर्ट के वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम की कवायत में जुट गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया।

हाजीपुर सिविल कोर्ट आ रहे थे रंजन कुमार

बताया जाता है कि रंजन कुमार अपने घर से हाजीपुर सिविल कोर्ट के लिए आ रहे थे उनके साथ एक सहयोगी अनील कुमार सिंह थे। लाल कोठी के निकट एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और रंजन कुमार पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरु कर दिया। रंजन कुमार को एक सीने में जबकि दो पेट में तीन गोली मारी गई है।

वही बदमाशों ने रंजन के बाइक पर सवार सुनील कुमार को वहां से भगाने के लिए कहा। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रंजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हम लोग हाजीपुर आ रहे थे।

एकाएक रोड पर चलने लगी गोली

एकाएक एक बाइक पर सवार दो बदमाश लाल कोठी की तरफ से आए और गोली चलाने लगे। उन्होंने करीब पांच गोली चलाई है। उसके बाद अनिल को गोली मारने की कोशिश की तो वह जान बचाकर भीड़ की तरफ भाग निकले। रंजन कुमार मुजफ्फरपुर लॉ कॉलेज में फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे।

घटनास्थल पर तीन गोली का खोखा

करीब 5 साल से हाजीपुर सिविल कोर्ट में रहकर मुंशी का काम करते थे। रंजन दो भाइयों में सबसे छोटा द 2 साल पहले उनकी शादी हुई थी 1 साल का लड़का भी है। सूत्रों के मुताबिक आपसी विवाद में रंजन को गोली मारकर हत्या की बात कही जा रही है। रंजन के पड़ोसी से भी विवाद चल रहा था।

पूरे मामले की पुलिस गहन जांच में जुटी

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रंजन सिविल कोर्ट में मुंशी का काम करता था कार्य के दौरान किसी से कोई विवाद हुआ होगा। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस गहन जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे सराय थाना अंतर्गत लाल कोठी होटल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली चलाई गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर जा रहे महुआ थाना के पहाड़पुर निवासी राज मंगल राय के पुत्र रंजन कुमार मृत्यु हो गई।

उक्त घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिया गया है। जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

Bihar News: जिन महिलाओं के लिए Nitish ने बंद की शराब, अब उन्होंने ही कर दी बगावत; थाने का कर दिया घेराव

Lalu Yadav: 'मैं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में...' अयोध्या जाने को लेकर लालू यादव का आया फाइनल जवाब

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें