Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भोजपुर में अपराधियों ने डिलीवरी ब्वॉय को सरेआम सड़क पर मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत; इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के भोजपुर में बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्वॉय को शनिवार को गोली मारकर घायल कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह डिलीवरी करके घर लौट रहा था।

By Abhishek shashwatEdited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 15 Sep 2024 07:12 PM (IST)
Hero Image
बिदुपुर में डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या। (सांकेतकि फोटो)

संवाद सूत्र, बिदुपुर। हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्वॉय को गोली मारकर घायल कर दिया। रविवार शाम अस्पताल में इलाज के दौरान घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल की आवश्यक प्रक्रिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शाम में शव घर पहुंचा।

मिली जानकारी के मुताबिक, बहुआरा गांव का राकेश कुमार फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम कर रहा था। शनिवार को वह कई जगहों पर सामान डिलीवरी करके बाइक से वापस घर लौट रहा था।

इसी दौरान, रहिमापुर सेंट्र्ल बैंक के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवर टेक करके गोली मार दी और फरार हो गए। गोली उसके जबड़े को फाड़ती हुई कनपटी से निकली हुई थी।

उसे गंभीर स्थिति में हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए स्वजन पटना के एक बड़े निजी अस्पताल ले गए थे। लेकिन रविवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।

एक दिन बाद हुई दूसरी हत्या

गुरुवार को बिदुपुर के खजबत्ता गांव के अवधेश भगत के 23 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार को चकसिकन्दर पनसला के पास बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के द्वारा आश्वस्त किया गया था कि अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।

उस मामले में पुलिस को परिणाम तो नहीं दे पाई, वहीं वही शनिवार को दूसरे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी, जिसकी मौत रविवार को हो गई। दोनों घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, वहीं लोग स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर