Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hajipur News: हाजीपुर में 22 लोगों को एक साथ क्यों किया गया गिरफ्तार? बड़ी वजह आई सामने; एसपी ने लिया एक्शन

Hajipur News वैशाली जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हत्या डकैती आर्म्स एक्ट आईटी एक्ट हत्या के प्रयास गृह भेदन उत्पाद अधिनियम वारंट और अन्य मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 80 लीटर देसी शराब भी बरामद की है। अभियान के दौरान 14 कुर्की वारंट का भी निष्पादन किया गया। वाहन जांच अभियान में चालकों से 1 लाख 42 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूला गया।

By Ravikant Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 11 Sep 2024 04:09 PM (IST)
Hero Image
हाजीपुर में 22 लोगों को किया गया गिरफ्तार (जागरण)

 जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News: वैशाली जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने हत्या कांड, डकैती कांड, आर्म्स एक्ट कांड, आईटी एक्ट कांड, हत्या का प्रयास कांड, आर्म्स एक्ट कांड, गृह भेदन कांड, उत्पाद अधिनियम, वारंट एवं अन्य कांड में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में अभियान चलाकर 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

जिसमें हत्या के कांड के मामले में एक, डकैती के कांड मामले में एक, आर्म्स एक्ट कांड के मामले में आठ, आईटी एक्ट कांड के मामले में एक, हत्या के प्रयास कांड के मामले में एक, गृहभेदन कांड के मामले में एक, उत्पाद अधिनियम में चार, अन्य कांड के मामले में एक एवं वारंट में चार आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।

इस दौरान पुलिस ने 80 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों के विशेष अभियान में 14 कुर्की वारंट का निष्पादन किया। जबकि विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर चालकों से 01 लाख 42 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूल की गई। इस दौरान एक कट्टा, दो कारतूस, चार बाइक, एक बोलेरो एवं नगद 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर