Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: फुटबॉल में बिहार ने गुजरात को 5-0 गोल से हराया, बीच में हुई कड़ी टक्कर; फिर रच दिया इतिहास

बिहार की अंडर-14 गर्ल्स फुटबॉल टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा में आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में गुजरात को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। बिहार की खिलाड़ी रिंकी सिंह चौहान ने इस मैच में पांच गोल दागे। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देश पर स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने बिहार टीम का कोचिंग कैंप लगाया था।

By Ravikant Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 04 Sep 2024 03:19 PM (IST)
Hero Image
बिहार ने गुजरात को 5-0 से हराया (जागरण)

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News: पश्चिम बंगाल के मालदा में आयोजित हो रहे नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में बिहार ने अपने दूसरे मैच में गुजरात को 5-0 गोल से पराजित किया। स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि दूसरे मैच में बिहार की खिलाड़ी रिंकी सिंह चौहान ने 5 गोल किया। बिहार के लिए गर्व की बात है कि पहली बार बिहार टीम ने सफलता प्राप्त की है।

मालूम हो कि बिहार फुटबाल एसोसिएशन के निर्देश पर स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने बिहार टीम का कोचिंग कैंप लगाया था। जिसमें बिहार अंडर-14 गर्ल्स फुटबाल टीम चयनित की गई थी। चयनित टीम बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से सहयोग प्रदान किया गया था। बिहार फुटबाल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट अंशा सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनी अलंकार, बिहार झारखंड के कोच राजेश कुमार सिंह, दीक्षा ग्रुप कंपनी निदेशक मिंटू सिंह, कृति फाउंडेशन सचिव सारिका कुमारी, वेद प्रकाश पटेल, मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद मनोज पटेल, रवि चौधरी, गुड्डू शुक्ला, कन्हाई कुमार झा, निशि सिंह, राहुल कुमार आदि ने बिहार टीम के जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।