Move to Jagran APP

वैशाली के राष्ट्रीय बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय निर्माण कार्य में तेजी का निर्देश

संवाद सूत्र वैशाली वैशाली का राष्ट्रीय बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी पर

By JagranEdited By: Updated: Fri, 29 Apr 2022 11:23 PM (IST)
Hero Image
वैशाली के राष्ट्रीय बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय निर्माण कार्य में तेजी का निर्देश
संवाद सूत्र, वैशाली :

वैशाली का राष्ट्रीय बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी पर है। संरचना कार्य लगभग पूरा हो चुका है और एक भवन का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। सिविल वर्क इसी साल जुलाई माह तक पूरा हो जाएगा। वहीं स्टोन वर्क का काम इस साल के दिसंबर माह तक पूरा हो जाने का उम्मीद है। भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को वैशाली में निर्माणाधीन राष्ट्रीय बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य देखने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां संग्रहालय निर्माण कार्य की प्रगति जानने के लिए निरीक्षण किया गया है। संग्रहालय का संरचना कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रधान सचिव के साथ कला संस्कृति विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी, पटना प्रमंडल आयुक्त, वैशाली जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, आरक्षी अधीक्षक मनीष सहित अनेक वरीय अधिकारी भी यहां मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कार्य स्थल पर चल रहे सभी कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में यहां के 72 एकड़ अधिग्रहित क्षेत्र में घास-फूस उगे देख नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधान सचिव ने प्रोजेक्ट मैनेजर को एक सप्ताह के भीतर इसकी पूरी साफ-सफाई कराने को कहा। प्रधान सचिव ने कहा की बुद्ध स्तूप संग्रहालय जो इसका मुख्य आकर्षण केंद्र है, उसका निर्माण कार्य 15 जून तक कार्वेचर तक का कार्य पूरा कराना है।

साथ ही एक सप्ताह के भीतर इस संग्रहालय का पूरा डीपीआर तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया। संग्रहालय परिसर में पैदल घूमने वालों के लिए सड़क चौड़ीकरण, पीवमेंट, पार्क आदि शीघ्र बनवाने के निर्देश देते हुए प्रधान सचिव ने कहा की इंटरनल ड्रेनेज कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाए कि इस साल इसमें पानी नहीं लग पाए। इस अवसर पर क्षेत्रीय उप निदेशक डा. विमल तिवारी, संग्रहालय अधीक्षक पटना डा. शंकर सुमन सहित विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।

मालूम हो कि इस संग्रहालय निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 ़फरवरी 2019 को किया गया था। वहीं 15 दिसंबर 2020 को उन्होंने इस स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को देखा था।फिर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यहां आगमन होना था। इसकी पूरी प्रशासनिक तैयारी की गई थी, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस बीच प्रधान सचिव ने इसका निरीक्षण किया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।