Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lalu Yadav : लालू यादव कच्ची दरगाह पहुंचे, तेजस्वी यादव के काम का जायजा लेने स्टीमर से किया राघोपुर का दौरा

Lalu Yadav राजद सुप्रीमो अपने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लगातार विभिन्न इलाके में भ्रमण कर रहे हैं जिसे लेकर विपक्षी पार्टियों में खलबली बनी हुई है। इस बीच न्यायालय से मिली जमानत तोड़ने के लिए सीबीआई ने अर्जी दी है जिसमें न्यायालय ने उन्हें तत्काल राहत दी है। इसके बाद उन्होंने राघोपुर में गंगा नदी पर बन रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का जायजा लिया।

By Chandra Bhushan Singh ShashiEdited By: Yogesh SahuUpdated: Sun, 27 Aug 2023 06:45 PM (IST)
Hero Image
राघोपुर में स्टीमर से सिक्स लेन पुल निर्माण का जायजा लेते लालू प्रसाद।

संवाद सूत्र, राघोपुर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को गंगा नदी के रास्ते स्टीमर से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्टीमर से निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 10 का निरीक्षण करते हुए कच्ची दरगाह के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं से पुल के बारे में जानकारी भी ली। राजद सुप्रीमो पार्टी रथ पर सवार होकर कच्ची दरगाह पहुंचे। वहां से स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी से राघोपुर क्षेत्र का दौरा किया।

राघोपुर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का निर्वाचन क्षेत्र है। इसके पहले यहां से विधायक रहते हुए लालू यादव और राबड़ी देवी भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

विपक्षी पार्टियों में खलबली

मालूम हो कि राजद सुप्रीमो अपने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लगातार विभिन्न इलाके में भ्रमण कर रहे हैं, जिसे लेकर विपक्षी पार्टियों में खलबली बनी हुई है।

इस बीच न्यायालय से मिली जमानत तोड़ने के लिए सीबीआई ने अर्जी दी है, जिसमें न्यायालय ने उन्हें तत्काल राहत दी है। इसके बाद उन्होंने राघोपुर में गंगा नदी पर बन रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का जायजा लिया।

लंबे समय बाद आए लालू

वह लंबे समय के बाद राघोपुर इलाके में पहुंचे थे। राघोपुर सीट से तत्कालीन सीटिंग विधायक उदय नारायण राय ने लालू प्रसाद के लिए सीट छोड़ी थी और वह यहां सेपहली बार विधायक चुने गए थे।

उसके बाद दो बार राघोपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री बने। इसके बाद राबड़ी देवी विधायक बनकर मुख्यमंत्री बनी थी। बाद में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार का गठबंधन हुआ तब से राघोपुर सीट पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार विधायक हैं।

चर्चा में रही राघोपुर सीट

फिलहाल दूसरी बार उपमुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। राजनीतिक रूप से राघोपुर सीट लंबे समय से चर्चा में रह रहा है। मालूम हो कि कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल का निर्माण एलएंडटी एव कोरियाई कंपनी देबू ज्वाइंट वेंचर एजेंसी के रूप में काम कर रही है।

डिजाइन कोरियाई कंपनी का है। सिक्स लेन पुल की कुल लंबाई 22.76 किलोमीटर है, जिसमें पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर एवं पहुंच पथ की लंबाई लगभग 13 किलोमीटर की है। सिक्स लेन पुल की निर्माण लागत 4988.4 करोड़ की है। ब्रिज में कुल 67 पाया बनाया जा रहा है।

यह पुल पटना दक्षिण छोर की तरफ से गंगा नदी में 1.5 किलोमीटर एवं बिदुपुर उत्तरी छोर से गंगा नदी में 8.5 किलोमीटर का होगा। पुल के 2024 तक बन कर तैयार कर देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें राघोपुर और कच्ची दरगाह के बीच जल्द तैयार होने की उम्मीद है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें