Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की राह पर चले पशुपति पारस? नीतीश कुमार की बढ़ेगी टेंशन!

ऐसा लगता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस तेजस्वी यादव की राह पर चल पड़े हैं। तेजस्वी की तरह उन्होंने भी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में दिनदहाड़े गोली कांड हो रहा है। लोगों की सरेआम हत्याएं हो रही हैं। नीतीश सरकार को इसपर रोक लगाने के लिए काम करने की जरूरत है।

By Ravikant Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 17 Sep 2024 04:36 PM (IST)
Hero Image
अपराध पर लगाम लगाए नीतीश सरकार: पशुपति पारस।

संवाद सूत्र, बिदुपुर। पूरे बिहार में दिनदहाड़े गोलीकांड हो रहे हैं। निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है। सिर्फ हाजीपुर में नहीं, बल्कि पूरे बिहार में यह हो रहा है। बिहार सरकार को चाहिए कि किसी तरह से इस पर रोक लगे। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिदुपुर के खजबत्ता गांव में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों खजबत्ता निवासी विपिन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मजदूर था और उसकी हत्या हो गई। यह बिहार सरकार के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

उन्होंने कहा कि मैं बिहार के डीजीपी और मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि यहां दलित आबादी है, एक पुलिस पिकेट खोला जाए।

आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

खजबत्ता गांव में मृतक के परिवार वालों से पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सहायता राशि उपलब्ध कराई।

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने एसपी हर किशोर राय से बात कर घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभिलंब करने की मांग की।

पुलिस पिकेट खोलने की मांग

उन्होंने कहा कि यहां एक दलित की बड़ी आबादी रहती है। अपराध को देखते हुए यहां एक पुलिस पिकेट खोलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और बिहार के डीजीपी से पुलिस पिकेट खोलने के लिए मिलकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस पिकेट खुलने के बाद यहां लोग काफी सुरक्षित रहेंगे।

क्या है हत्या का मामला

गौरतलब हो कि बीते दिनों बाइक सवार बदमाशों ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर रेलवे ढाला से दक्षिण पसलला के निकट विपिन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दिया था। हत्या के कई दिन बीतने के बाद भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

यह भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: 'दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो', Atishi Marlena पर मांझी ने ली चुटकी; Kejriwal को किया टैग

Bihar Politics: 'लालू राज में CM हाउस के अंदर...', ये क्या बोल गए नीतीश कुमार के मंत्री; कहा- लाचार थी पुलिस

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर