Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दारोगा ने शादी का झांसा देकर महिला SI से बनाए संबंध, गर्भपात भी कराया; पहुंचा सलाखों के पीछे

शिवहर में तैनात एक दारोगा पर महिला सब इंस्पेक्टर से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला सब इंस्पेक्टर ने महिला थाना में शिवहर में पदस्थापित दारोगा पर शादी के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By Ravi Shankar Shukla Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 14 Sep 2024 06:54 PM (IST)
Hero Image
महिला एसआई का यौन शोषण करने वाला एसआई गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। महिला सब इंस्पेक्टर का यौन शोषण करने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवहर में पदस्थापित दारोगा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार दारोगा से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक महिला सब इंस्पेक्टर ने महिला थाना में शिवहर में पदस्थापित दारोगा राहुल कुमार पर शादी के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित दारोगा राहुल कुमार जो मूल रूप से सीवान जिले के जीवी नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा का रहने वाला है।

महिला सब इंस्पेक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

महिला सब इंस्पेक्टर ने बताया कि राजगीर में प्रशिक्षण के बाद आरोपित दारोगा की पोस्टिंग बरुराज में हुई थी। सामान जाति की बात बोलकर शादी का प्रस्ताव आरोपित द्वारा दिया गया था।

उस समय महिला दारोगा की शादी तय हो गई थी। लेकिन, आरोपित दारोगा ने जबरदस्ती वहां से शादी तुड़वा दी। शादी टूटने के बाद महिला दारोगा राहुल से शादी करने के लिए तैयार हो गई।

जिसके बाद आरोपित के स्वजन पीड़ित दारोगा के घर पहुंचे और शादी की तिथि तय हो गई। शादी तय होने के बाद वो शारीरिक संबंध बनाने लगा, जिसके बाद उसने कई बार गर्भपात कराया। इस दौरान, आरोपित दारोगा ने पीड़ित महिला दारोगा के साथ कई बार मारपीट भी की।

इस बीच, आरोपित ने शादी से इनकार कर दिया। इसी दौरान महिला सब इंस्पेक्टर की बदली हो गई और आरोपित दारोगा की भी बदली शिवहर हो गई। इसके बाद महिला दारोगा ने हाजीपुर महिला थाना में प्राथमिकी कराई।

प्राथमिकी, जांच और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने आरोपित दारोगा को शिवहर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार के दिन उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर