Move to Jagran APP

Bihar: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस आज हाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, आम लोगों से भी मिलेंगे

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस आज रविवार 1 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हाेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पारस आमजन से मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री पारस 11.30 बजे दिन में चंदा मामा ग्रुप के निदेशक मनीष कुमार के आवास पर उनके पिता स्व. बिपिन प्रसाद चौधरी के निधन पर परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।

By Ravi Shankar ShuklaEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 01 Oct 2023 02:00 AM (IST)
Hero Image
Bihar: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस आज हाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, आम लोगों से भी मिलेंगे
जागरण संवाददाता, हाजीपुर: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस आज रविवार 1 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हाेंगे।  इस दौरान केंद्रीय मंत्री पारस आमजन से मिलेंगे।

रालोजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को केंद्रीय मंत्री पारस 11.30 बजे दिन में चंदा मामा ग्रुप के निदेशक मनीष कुमार के कटरा स्थित आवास पर जाकर उनके पिता स्व. बिपिन प्रसाद चौधरी के असामयिक निधन पर परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री 12.10 बजे हथसारगंज स्थित रीता पैलेस में होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेंगे।

वहीं, 2 बजे दिन में अजमतपुर बिदुपुर नौलखा मंदिर परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करेंगे। दौरे के क्रम में पारस 2.30 बजे बड़ी युसूफपुर मनोज पासवान के यहां स्व. बाबू राम पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सभी कार्यक्रमों में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दाहा, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय, प्रदेश संगठन सचिव चंदन गांधी, प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिं प्रदेश सचिव कामेश्वर सिं पारस नाथ गुप्ता, प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह के अलावा जिला एवं प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री पारस के साथ होंगे।

लालगंज में भाजपा युवा मोर्चा की कोर कमेटी का गठन

संवाद सूत्र, लालगंज: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का टीम गठित करके इसकी सूची मंडल युवा मोर्च के अध्यक्ष मुकुल पांडेय ने जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह को सौंपा। कोर कमेटी में चंदन राय, मारुति नंदन, कुंदन पटेल, सोनू चौरसिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।

दीपक कुमार साह, राजीव कुमार तांती को महामंत्री, सत्यम कार्तिक, जसविंद्र तिवारी, अनिल पासवान मनीष कुमार को मंत्री बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, आईटी सेल संयोजक छोटू कुमार पटेल, सहायक संयोजक नितेश कुमार पाठक, मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव को बनाए गए हैं।

सदस्य नीतीश कुमार, प्रमोद कुमार, अरुणेश तिवारी बनाए गए हैं। सूची प्रदेश कार्यालय को भी भेज दिया गया।इस मौके पर जिला महामंत्री रजनीश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता संटू सिंह ने सभी नवमनोनीत कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय रुपये रखने का नया नियम जान लें; आदेश नहीं मानने पर बढ़ेगी मुश्किल, सीमा पर जरूरी है ये काम

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने बिहार CM नीतीश का न्‍योता स्‍वीकारा, चौथा कृषि रोडमैप लॉन्‍च करने पटना आएंगी द्रौपदी मुर्मु

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।